Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला कॉलेज में नशा मुक्ति पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 98 छात्रों ने लिया हिस्सा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    घाटशिला कॉलेज में नशा मुक्ति पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 98 छात्रों ने लिया हिस्सा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला कॉलेज में नशा मुक्ति पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 98 छात्रों ने लिया हिस्सा

    तुलसी धीवर के पोस्टर को मिला प्रथम स्थान

    घाटशिला कॉलेज में नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने को लेकर आठ दिवसीय जागरूकता अभियान जारी है। इस अभियान के दूसरे दिन नशा मुक्ति पर केंद्रित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 98 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के निर्णायक प्रोफेसर इंदल पासवान, प्रोफेसर महेश्वर प्रमाणिक, प्रोफेसर सोमा सिंह, डॉक्टर कन्हाई बारिक एवं डॉक्टर कंचन सिंहा ने पुरस्कार के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ पोस्टर का चयन किया।
    इनमें तुलसी धीवर के पोस्टर को प्रथम स्थान, प्रीति किरण एक्का को द्वितीय एवं लिपिंका जामुदा को तृतीय स्थान मिला। जबकि सचिन साव, दीप्ति गोप, क्रांति मिश्रा, करण मुर्मू, संगीता मुर्मू, बस्ता बेसरा एवं किरण कुमारी के पोस्टर को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित तुलसी धीवर ने अपने पोस्ट में फेफड़े का दो हिस्सा बनाया, जिसमें एक फेफड़ा मादक पदार्थ के सेवन से प्रभावित होकर पूरी तरह कमजोर और काला पड़ गया। वहीं दूसरा फेफड़ा जो किसी तरह के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करता, वह पूरी तरह चमकदार और स्वस्थ है। इसके साथ उन्होंने नशा मुक्ति के स्लोगन को भी दर्शाया।
    इस मौके पर प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि चित्रकला करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति पर बनाए गए सभी पोस्टर में से 10 चयनित विद्यार्थियों को 26 जून को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा तथा इन सभी पोस्टरों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घाटशिला एवं आस-पास के क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
    Next Article स्व. संजय श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर लगाया छबील, वृद्धाश्रम में दी गई सेवा

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.