उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: कल देर संध्या उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (DeGS) की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
बैठक में आईआरएडी, कॉमन सर्विस सेंटर, झारसेवा, आधार, स्कूल कास्ट सर्टिफिकेट, यूआईडीएआइ, मोबाइल टॉवर, नेक्स्टजैन, ई हॉस्पिटल, एनआईसी सहित अन्य के द्वारा कार्यान्वित कार्यों की समीक्षा बारी बारी से किया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के सभी सीएससी केंद्रों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन आदि से संबंधित स्थिति की जानकारी ली, साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य कर रहें हैं उसका प्रतिवेदन हमेशा अद्यतन रखें। उन्होंने सभी प्रज्ञा केन्द्रों के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में बेहतर तरीके से कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा केंद्र में आने वाले लोगों से निर्धारित सेवा शुल्क के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार के शुल्क नहीं लिए जाएं, इसे सुनिश्चित करें। अगर ऐसी सूचना मिलती है संबंधित प्रज्ञा केंद्र के संचालकों पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा बैठक में उपायुक्त द्वारा समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत दिए गए लक्ष्य की समीक्षा कर शत प्रतिशत प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इसके अलावा जाति आवासीय आय प्रमाण पत्रों के धीमे निर्गमन को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए आपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।
वहीं समीक्षा के दौरान नेक्स्ट जेन ई अस्पताल संचालन की जानकारी ली बताया गया यह अस्पताल 24 घंटे कार्यरत है, इसमें ऑनलाइन फार्मेसी, ऑनलाइन टेस्ट आदि की सुविधा दी गई है।
वहीं बताया गया कि आईआरएडी पोर्टल पर ससमय सड़क दुर्घटना से जुड़े आंकड़ों का प्रविष्टि एवं विभिन्न स्टेक होल्डर के द्वारा उसका निष्पादन किया जा रहा है।*इस मौके पर* उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी, उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री बिरजू राम, श्री राजीव कुमार, श्री सलिल कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

