बागडेहरी में झामुमो द्वारा निकाली गयी विजय जुलूस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जामताड़ा: आज जामताड़ा जिला के बागडेहरी में झामुमो पार्टी के द्वारा विजय जुलूस निकाली गयी।यह जुलूस झामुमो प्रत्याशी नलीन सोरेन के जीत की खुशी में निकली गयी। बताते चलें यह जुलूस पूरे बागडेहरी गांव के सभी गली चौक-चौराहों तक पहूंची। शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन,नलीन सोरेन, कल्पना सोरेन के जिन्दाबाद के नारे लगाए गए।वही झामुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा थिरकते हुए नजर आए।यही नहीं झामुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए विजय जुलूस के दौरान खुशीयों का इजहार करते दिखाई दिया गया। मौके पर झामुमो के बीस-सुत्री सदस्य कुतुबुद्दीन खान उर्फ मनावर, बीरबल सोरेन,अतावर खान, मुकेश घोष,रफीक खान, अमरूद्दीन खान,मंटु माल ,करांती टुडू आदि मौजूद थे।

