Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बालू घाट से संबंधित डीएसआर की अनुमंडल स्तरीय समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बालू घाट से संबंधित डीएसआर की अनुमंडल स्तरीय समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बालू घाट से संबंधित डीएसआर की अनुमंडल स्तरीय समिति की आहूत बैठक संपन्न

    समिति के सदस्यों के साथ एजेंसी द्वारा तैयार डीएसआर रिपोर्ट की हुई समीक्षा, इससे पूर्व सभी संबंधित बालू घाटों का संबंधित अंचल अधिकारी एवं डीएमओ के द्वारा किया गया निरीक्षण

    बैठक में कुंडहित अंचल के कालीकसुली बालू घाट के बगल में मंदिर रहने तथा करमाटांड़ अंचल के नवाइकोल (प्लॉट 1810, रकवा 1.74 हेक्टेयर) के नजदीक विद्यालय रहने के कारण, डीएसआर रिपोर्ट से हटाने के लिए संबंधित एजेंसी को दिया गया निर्देश

    आज दिनांक 06.05.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के निर्देश पर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री संजय पांडेय की अध्यक्षता में बालू घाट से संबंधित डीएसआर की अनुमंडल स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि मेसर्स साथी प्लानर प्राइवेट लिमिटेड, कांके रोड, रांची के द्वारा जामताड़ा जिले के बालू घाटों का डीएसआर जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार किया गया है जिसमें 07 जोन में 21 बालू घाट शामिल है।

    बैठक में बताया गया कि जामताड़ा अंचल अंतर्गत बोधबांध, गोपालपुर, सतसाल, आसनचुआं बालू घाट, फतेहपुर अंचल अंतर्गत हाथधरा, नाला अंचल अंतर्गत डीमजोरी, नीमबेड़ा, मडालो, देवकुंडा, चिचुड़बिल, कास्ता, पत्थरघट्टा एवं बानखेट बालुघाट, कुंडहित अंचल अंतर्गत छोटा गोविंदपुर बालूघाट तथा नवाइकोल (प्लॉट 1809 रकवा 6.28 हेक्टेयर) बालू घाट में पर्याप्त बालू है और कोई कानूनी अड़चन भी नहीं है।

    जबकि कुंडहित अंचल के कालीकसुली बालू घाट के बगल में मंदिर रहने तथा करमाटांड़ अंचल के नवाइकोल (प्लॉट 1810, रकवा 1.74 हेक्टेयर) के 500 मीटर की दूरी पर विद्यालय रहने के कारण बैठक में बताया गया कि इसे डीएसआर रिपोर्ट में शामिल करना उचित नहीं है। जिसे रिपोर्ट से हटाने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया गया।

    बैठक में इसके अलावा समिति के सभी सदस्यों को डीएसआर रिपोर्ट का अध्ययन कर त्रुटि निवारण करने हेतु निर्देश दिया गया।

    मौके पर जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, अंचल अधिकारी, जामताड़ा, नाला, कुंडहित, फतेहपुर, एवं करमाटांड़, ईई लघु सिंचाई प्रमंडल सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की पाकिस्तान में हत्या, लाहौर में घर में घुसकर मारी गोलियां
    Next Article सांसद ब्रज भूषण सिंह सह कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने हमारे घर की बेटियों राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ अनैतिक और घिनौना कार्य किया: आनंद विहारी दुबे

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.