Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की पाकिस्तान में हत्या, लाहौर में घर में घुसकर मारी गोलियां
    Breaking News Headlines

    खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की पाकिस्तान में हत्या, लाहौर में घर में घुसकर मारी गोलियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली : खालिस्तानी आतंकवादी परमजीत सिंह पंजवड़ पंजाब के लाहौर में मारा गया है. पंजवड़ खालिस्तान कमांडो फोर्स का सरगना था और पाकिस्तान से अपनी आतंकी गतिविधियों को जारी रखे था. वह 1990 में भारत से फरार होकर पाकिस्तान जा छिपा था.

    बताया जा रहा है कि अज्ञात बाइक सवारों ने लाहौर के जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी में घुसकर परमजीत सिंह पंजवड़ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. हमला इतना सटीक था कि परमजीत सिंह पंजवड़ की मौके पर ही मौत हो गई. पंजवड़ लाहौर में मलिक सरदार सिंह के छद्म नाम से रह रहा था. जानकारी के अनुसार, हमलावर शनिवार सुबह 6 बजे बाइक पर सवार होकर सोसाइटी में घुसे थे. उन्होंने परमजीत सिंह पंजवड़ पर हमला किया और मौके से फरार हो गए

     

     

    चंडीगढ़ बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है

    खालिस्तान कमांडो फोर्स का सरगना परमजीत पंजवड़ ने 30 जून 1999 को पासपोर्ट कार्यालय के पास बम ब्लास्ट कराया था. इस विस्फोट में चार लोग घायल हुए थे, जबकि कई गाडिय़ों को नुकसान पहुंचा था. बताया गया था कि बम को एक स्कूटर की डिग्गी में रखा गया था. इस स्कूटर का रजिस्ट्रेशन हरियाणा के पानीपत का था. पुलिस ने इस स्कूटर के मालिक को पानीपत से गिरफ्तार कर पूछताछ की थी.

    तरनतारन का रहने वाला था

    परमजीत सिंह पंजवड़ पंजाब के तरनतारन जिले के झब्बाल गांव का रहने वाला था. वह पहले पंजाब के सोहल में एक बैंक में नौकरी करता था. बाद में वह पंजाब में आतंकवादियों के संपर्क में आया और खुद का आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स खड़ा किया. भारत के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2020 में आतंकवादियों की एक लिस्ट जारी की थी, जिसमें परमजीत सिंह पंजवड़ का नाम था.

     

     

    ड्रग्स और हथियारों की तस्करी में था शामिल

    परमजीत सिंह पंजवड़ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हाथों की कठपुतली था. आईएसआई उसका इस्तेमाल भारत में ड्रोन के माध्यम से नशीली दवाओं, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के लिए करती थी. वह हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के जरिए पैसे जुटाकर खालिस्तान कमांडो फोर्स की जरूरतों को पूरा करता था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहल्का कर्मचारी भानु प्रताप के खिलाफ प्राथमिकी के लिए ईडी ने की राज्य सरकार से अनुशंसा
    Next Article उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बालू घाट से संबंधित डीएसआर की अनुमंडल स्तरीय समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.