Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व प्रवक्ता एवं समाजसेवी अमर प्रीत सिंह काले की माता एवं स्व सरदार हरजीत सिंह खनुजा की धर्मपत्नी सरदारनी बलवंत कौर खनुजा का निधन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्व प्रवक्ता एवं समाजसेवी अमर प्रीत सिंह काले की माता एवं स्व सरदार हरजीत सिंह खनुजा की धर्मपत्नी सरदारनी बलवंत कौर खनुजा का निधन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व प्रवक्ता एवं समाजसेवी अमर प्रीत सिंह काले की माता एवं स्व सरदार हरजीत सिंह खनुजा की धर्मपत्नी सरदारनी बलवंत कौर खनुजा का निधन

    जमशेदपुर, 30 मई. भाजपा के पूर्व प्रवक्ता एवं सुविख्यात समाजसेवी अमर प्रीत सिंह काले की माता एवं स्व सरदार हरजीत सिंह खनुजा की धर्मपत्नी सरदारनी बलवंत कौर खनुजा का आज अपराह्न 3 बजे स्वर्गवास हो गया. वे एक अत्यंत धर्म परायण महिला थीं. वे अपने पीछे चार पुत्रों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. उनकी उम्र 90 वर्ष से अधिक थी. उनके आशीर्वाद से सम्पूर्ण परिवार ही नहीं, समाज से जुड़े अनगिनत लोग लाभान्वित रहे. उनकी अंतिम यात्रा रविवार (2 जून) को उनके साकची कालीमाटी रोड स्थित आवास से सुबह 10 बजे स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के लिए प्रस्थान करेगी। इसके पहले पार्थिव शरीर के साथ साकची गुरूद्वारे में संगत दर्शन किया जाएगा.
    श्री काले के अलावे उनके तीन पुत्र त्रिलोचन सिंह ( पम्मी ), दलजीत सिंह ( राजे ) और रणवीर सिंह ( बब्बू ) हैं.
    इस निधन की खबर फ़ैलते ही शुभचिंतकों का श्री काले के निवास पर आकर संवेदना प्रकट करने का तांता लगा रहा. विधायक सरयू राय ने आवास पहुँच कर श्री काले एवं अन्य परिजनों को ढाढस बंधाया. केंद्रीय जन जातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने दूरभाष पर श्री काले से बात कर शोक प्रकट किया. इसके अलावा अनेक अख़बारों के संपादक ,

    शहर के कई व्यवसायी व उद्योगपति , विभिन्न समाज के प्रतिनिधिगण , मिथिला संस्कृति परिषद , पुरोहित महासंघ , बीजेपी व अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारी , यूनियन के नेता , सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह,साकची प्रधान निशान सिंह, सरदार शैलेन्द्र सिंह समेत अनेक प्रधान और सिख संगत के प्रतिनिधि उनके आवास पहुंचे. झारखण्ड स्टेट बार कॉउन्सिल के वाइस प्रेसिडेंट एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल , गुरदीप सिंह पप्पू, कुल्विंदर सिंह , तख़्त हरमंदिर साहिब के महासचिव इंदरजीत सिंह , कुलबिंदर पन्नू , सुरेश सोंठलिया , प्रभात शर्मा आदि ने श्री काले से मिल कर अपनी संवेदना प्रकट की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय ने पार्टी मिलान एवं डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण
    Next Article बेगूसराय में अपराधी हुए बेलगाम स्वर्ण व्यवसाय को गोली से भून डाला।

    Related Posts

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    September 6, 2026

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    September 5, 2026

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    पुलिस सभा में जवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, एसपी ने दिया समाधान का भरोसा

    साकची बंगाल क्लब में ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

    विद्या भारती के एक हजार नए विद्यालय: बंगाल में भारतीय शिक्षा-दृष्टि को बल

    भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला से ठगी, आभूषण लेकर दो युवक फरार

    पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक या सेल्फ गोल? मक्का पैक्ट का भू-राजनीतिक विश्लेषण

    ठाणे की दहीहंडी में सुनील शेट्टी का जलवा, मराठी बोलकर जीता सभी का दिल

    लंबित मामले और सर्वोच्च न्यायालय की ऐतिहासिक पहल: न्यायिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.