Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय में अपराधी हुए बेलगाम स्वर्ण व्यवसाय को गोली से भून डाला।
    अपराध बिहार बेगूसराय

    बेगूसराय में अपराधी हुए बेलगाम स्वर्ण व्यवसाय को गोली से भून डाला।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया

    बेगूसराय :बेगूसराय में अपराधी हुए बेलगाम स्वर्ण व्यवसाय को गोली से भून डाला। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है ।घायल व्यवसाय की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तरबन्ना निवासी कैलाश साह के 27 वर्षीय पुत्र भीम साह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अमित उर्फ भीम साह राजौड़ा स्थित बाजार में बजरंग ज्वेलर्स नाम का ज्वेलरी की दुकान है।
    घटना देर शाम 7:30 बजे मुफस्सिल क्षेत्र हरदिया पेट्रोल पंप से थोड़ा दूर पहले बेखौफ बदमाशों ने रोक कर ताबड़ तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। भीम साह को पांच गोलियां लगी है गोलीबारी की आवाज सुनते ही डायल – 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना देते हुए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति
    गंभीर रहने के कारण निजी अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर वन डीएसपी सुबोध कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए है ।लूटपाट हुई या नहीं, इस संबंध
    कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर व्यवसाय भीम को रोका और उससे बैग लूटने लगे। विरोध करने पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। इस
    दौरान भीम ने भागने का प्रयास किया। कुछ राहगीर बचाने के लिए रुके। लेकिन, बदमाशों ने उस पर भी हथियार तान दिया, जिसके डर से लोगों ने बचाया नहीं। हालांकि, तुरंत पुलिस पहुंच गई, जिसके कारण बदमाश भाग निकले और भीम को तुरंत अस्पताल लाया गया।
    एसपी मनीष ने बताया कि हरदिया में गोली मारी गई है पुलिस टीम तुरंत पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व प्रवक्ता एवं समाजसेवी अमर प्रीत सिंह काले की माता एवं स्व सरदार हरजीत सिंह खनुजा की धर्मपत्नी सरदारनी बलवंत कौर खनुजा का निधन
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    May 20, 2026

    झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: जमशेदपुर नगर डीएसपी सुनील चौधरी का तबादला, 201 डीएसपी के स्थानांतरण आदेश जारी जानें कौन —-

    May 20, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.