Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस मजिस्ट्रेट के साथ ब्रीफींग बैठक आयोजित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस मजिस्ट्रेट के साथ ब्रीफींग बैठक आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस मजिस्ट्रेट के साथ ब्रीफींग बैठक आयोजित

    उपायुक्त कुमुद सहाय तथा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी दिए कई अहम दिशा निर्देश

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: एसजीएसवाई प्रशिक्षण हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित मतदान दिवस 1 जून को विभिन्न कार्यों का संपादन के क्रम में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस मजिस्ट्रेट के साथ ब्रीफिंग हेतु बैठक किया गया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के पहले 48 घंटे की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण होती है। सेक्टर अधिकारी व सेक्टर पुलिस अधिकारी निर्वाचन को लेकर अपनी सारी तैयारियों का एक बार रिव्यू कर ले। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और निर्विघ्न सम्पन्न कराया जाना है। पुलिस सेक्टर अधिकारी की कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखें। सभी सेक्टर अधिकारियों के पास उनके क्षेत्र का नक्शा व रूट चार्ट है। अपने क्षेत्र के पोलिंग बुथ का रात्रि में भी भ्रमण करें और वहॉ विद्युत की उचित व्यवस्था देख ले।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सेक्टर ऑफिसरों के कार्य जिम्मेदारी निर्वाचन ड्यूटी आदेश मिलने के साथ शुरू हो जाती है और मतदान समाप्ति तक बनी रहती है तब तक कि उनके सेक्टर के अन्तर्गत सभी मतदान केन्द्रों की मतदान सामग्री एवं समस्त प्रपत्र जमा न हो जाये साथ ही सेक्टर ऑफिसरों को मतदान के पूर्व मतदान केन्द्र संबंधी कार्य, मतदान सामग्री वितरण दिवस के कार्य, मतदान दिवस के एक दिन पूर्व के कार्य और मतदान दिवस के कार्य के बारे में बताया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारी सघन जांच अभियान चलाएं सभी थाना अंतर्गत विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया साथ ही कहा कि किसी भी सेक्टर मजिस्ट्रेट को कही परेशानी होती है तो तुरंत अपने वरीय पदाधिकारी को जानकारी उपलब्ध कराएं।पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया में अपना बेस्ट परफामेंस दे। अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए की गई सभी आवश्यक तैयारियों को देख ले। अपने सूचना तंत्र को मजबूत बनाए रखे साथ ही पेट्रोलिंग का कार्य लगातार करते रहे।मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, अपर सम्हार्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, डीएलओ कृष्ण कन्हैया कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव नतीजों के बाद लोकपुर थाने में हिंसा रोकने के लिए सर्वदलीय शांति समिति की बैठक हुई
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के निर्देश पर स्वीप के तहत साइकिल रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम में चौकीदार के रिक्त पदों पर भर्ती और होमगार्ड की शारीरिक परीक्षा जल्द कराने की मांग

    October 27, 2026

    जमशेदपुर के जंबू अखाड़ा में 12 दिसंबर को होगा भव्य सामूहिक विवाह समारोह, 5 जोड़ों का निःशुल्क पंजीकरण शुरू

    October 27, 2026

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम में चौकीदार के रिक्त पदों पर भर्ती और होमगार्ड की शारीरिक परीक्षा जल्द कराने की मांग

    जमशेदपुर के जंबू अखाड़ा में 12 दिसंबर को होगा भव्य सामूहिक विवाह समारोह, 5 जोड़ों का निःशुल्क पंजीकरण शुरू

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    राहुल गांधी की दो टूक- ज्ञानेश कुमार को हटाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन, व्यापारियों ने रैली टालने की अपील की

    सुप्रीम कोर्ट का सभी राज्यों को सख्त आदेश : महिला वकीलों के लिए हर अदालत में बनेगा अलग बार रूम

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, 27 अक्टूबर से काउंटरों पर भी शुरुआत

    100 करोड़ घोटाला केस में पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, हजार से ज्यादा निजी स्कूलों से पैसे लेने का आरोप

    जयपुर-टाटानगर-सांतरागाछी एक्सप्रेस शुरू, पांच राज्यों की रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.