Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता के आशीर्वाद से बिद्युत महतो लगाएंगे जीत की हैट्रिक, प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने इंडी गठबंधन को बताया भ्रष्टाचारियों का समूह, कहा- इंडी अलायंस के झूठे वादों के झांसे में नही आएगी जमशेदपुर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जनता के आशीर्वाद से बिद्युत महतो लगाएंगे जीत की हैट्रिक, प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने इंडी गठबंधन को बताया भ्रष्टाचारियों का समूह, कहा- इंडी अलायंस के झूठे वादों के झांसे में नही आएगी जमशेदपुर

    Nijam KhanBy Nijam KhanMay 21, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनता के आशीर्वाद से बिद्युत महतो लगाएंगे जीत की हैट्रिक, प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने इंडी गठबंधन को बताया भ्रष्टाचारियों का समूह, कहा- इंडी अलायंस के झूठे वादों के झांसे में नही आएगी जमशेदपुर की जनता, मोदी की गारंटी पर तीसरी बार लगेगी मुहर

    ● झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन की विदाई छह महीने में, इंडी गठबंधन के आधे से अधिक नेता बेल पर।

    ● अटल जी के सपनों का प्रदेश भ्रष्टाचारियों का चारागाह बन गया है।

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। अब तक भाजपा अपने कार्यों और नीति से जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है और अपने कई वादों को पूर्ण किया है। कांग्रेस ने आधी सदी से अधिक समय तक गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। जिसने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। नरेंद्र मोदी के प्रति जनता की आस्था पिछले दस वर्षों में गहरी हुई है और आज देश को नरेंद्र मोदी की जरूरत है। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधानसभा के वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक ने कही। वे मंगलवार को साकची स्थित भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रधान कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, जमशेदपुर लोकसभा मीडिया प्रबंधन विभाग के अनिल मोदी एवं प्रेम झा मौजूद रहे।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धि एवं सांसद बिद्युत बरण महतो के कार्यों और उनके प्रयासों से जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत होगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अंत्योदय के मूल मंत्र को साकार करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचायी है। इसके साथ ही, सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं सभी वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सांसद बिद्युत महतो के कार्यो की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिद्युत महतो के 10 वर्ष के कार्यकाल में 1 रुपया का आरोप उनपर नहीं लगा है। वहीं, इंडी गठबंधन के प्रत्याशी टेंडर मैनेज करते देखे जाते हैं। कहा कि झारखंड में खनिज संपदाओं की अवैध खनन में जमशेदपुर के विधायकों का संरक्षण माफियाओं को मिलता है। जिससे माफियाओं और खास गिरोह ने साढ़े चार में झारखंड को लूट-लूटकर खोखला बना दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में माफियाओं की सरकार चल रही है। चाहे झामुमो हो या कांग्रेस सभी में झारखंड को लुटने की होड़ में लगी है।

    धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जिस सपनों के साथ छत्तीसगढ़ और उत्तराखण्ड के साथ राज्य का निर्माण किया था। इन नवोदित राज्यों में जब-जब भाजपा की सरकारी रहीं, हमेशा विकास की योजनाओं को प्राथमिकता देकर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से ये राज्य विकास के शिखर की ओर बढ़ रहे हैं। झारखण्ड में भी भाजपा सरकार जब-जब रही तरक्की और खुशहाली के नए द्वार खुले। लेकिन जब-जब झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और उनके सहयोगियों की सरकार आई, यह राज्य भ्रष्टाचारियों का चारागाह बन गया है। यहां की पिता-पुत्र की सरकार बिना लाज-संकोच के भ्रष्टाचार को अपनी पहली योजना बना लिया है। हर तरफ ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल, टेंडर, कमीशन और ट्रेडिंग का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे और क्या दुर्भाग्यजनक हो सकता है कि प्रदेश में लोकतंत्र महोत्सव चल रहा है और यहां के मुख्यमंत्री जेल में है। प्रदेश की जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के कृत्यों से खुदको ठगा महसूस कर रही है। जनता इस लुटरी सरकार के कारनामों से त्रस्त है, लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड से झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार की विदाई तय है।

    धरमलाल कौशिक ने इंडी गठबंधन की सभा पर कहा कि कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा’ यही इंडी गठबंधन की वास्तविकता है। दिल्ली में कांग्रेस और आप पार्टी साथ मिलकर लड़ रहे हैं। तो हरियाणा में एक-दूसरे के खिलाफ। ऐसे स्वार्थी दलों के समूह का सिर्फ एक ही मकसद है कि कैसे नरेंद्र मोदी को पीएम बनने से रोकें। इसके लिए वे अलग-अलग जगहों पर बार-बार झूठ बोलने और लोगों को भ्रमित करने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल इन दिनों भ्रष्टाचारियों के ब्रांड अम्बेसडर बने हुए हैं। जिन राज्यों में भ्रष्टाचारियों और लूट-खसोट वाली सरकार है। वहां उनके समर्थन में और उनके बचाव में लोगों को झूठ बोलकर दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं।

    श्री कौशिक ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और सांसद बिद्युत महतो के कार्यों उनके प्रर्दशन के आधार पर जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए बड़ी जीत दर्ज करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ‘आदिवासी विरोधी’, ‘आप’ व झामुमो को खत्म करने की साजिश: केजरीवाल
    Next Article नदिया कंस्ट्रक्शन बिल्डर सौरव को देनी होगी पेशी

    Related Posts

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    May 14, 2025

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    May 14, 2025

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    जमशेदपुर पुलिस को धन्यवाद : ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर

    भारत के 52 वे मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर गवई को राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालिगुमा, झारखंड राज्य का पहला अर्बन– पीएचसी जिसे मिला NQAS सर्टिफिकेट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.