Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ‘आदिवासी विरोधी’, ‘आप’ व झामुमो को खत्म करने की साजिश: केजरीवाल
    Headlines झारखंड

    प्रधानमंत्री मोदी ‘आदिवासी विरोधी’, ‘आप’ व झामुमो को खत्म करने की साजिश: केजरीवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी ‘आदिवासी विरोधी’, ‘आप’ व झामुमो को खत्म करने की साजिश: केजरीवाल

    जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘आदिवासी विरोधी’ बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल ने मंगलवार को उन पर आम आदमी पार्टी (आप) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की चुनी हुई सरकारों को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने मोदी पर “देश के सबसे बड़े आदिवासी नेता को जेल में डालने” का भी आरोप लगाया।

     

     

    केजरीवाल ने “भगवान जगन्नाथ मोदी के भक्त हैं” वाली टिप्पणी के लिए भाजपा और उसके प्रवक्ता संबित पात्रा पर भी तीखा हमला किया और लोगों से ” उनके अहंकार को कुचलने” का आग्रह किया।

    यहां एक रैली को संबोधित करते हुए ‘आप’ प्रमुख केजरीवाल ने कहा, “ प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आप’ और झामुमो को खत्म करने की साजिश रची, लेकिन हम मजबूत हुए और वह दिल्ली, पंजाब और झारखंड सरकार को नहीं गिरा सके।”

    केजरीवाल ने आरोप लगाया, “ प्रधानमंत्री ने मुझे जेल में रखने के लिए पूरी ताकत लगा दी लेकिन मैं बजरंगबली का भक्त हूं और चमत्कार हो गया। मैं जमानत पर हूं… जल्द ही हेमंत सोरेन, जिन्हें उन्होंने (मोदी ने) जेल में बंद कर रखा है, बाहर आ जाएंगे… सोरेन की पत्नी कल्पना ‘झांसी की रानी’ की तरह मोदी को चुनौती दे रही हैं। किसी भी अदालत ने हेमंत सोरेन या अरविंद केजरीवाल को दोषी नहीं पाया है।”

     

     

     

    उन्होंने आरोप लगाया, “प्रधानमंत्री मोदी आदिवासियों से नफरत करते हैं।”

    ‘आप’ सुप्रीमो ने मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा को वोट न दें क्योंकि यह झारखंड और आदिवासियों के साथ विश्वासघात होगा।

    उन्होंने कहा, ”अगर आप ‘कमल’ (भाजपा का चुनाव चिन्ह) के निशान वाला बटन दबाएंगे तो हेमंत सोरेन जेल में रहेंगे।”

    केजरीवाल ने लोगों से “प्रधानमंत्री मोदी को हटाने और देश को बचाने” का आग्रह किया क्योंकि अगर मोदी दोबारा चुने गए तो “संविधान और आरक्षण नष्ट हो जाएंगे”

    ‘आप’ व झामुमो को खत्म करने की साजिश: केजरीवाल प्रधानमंत्री मोदी 'आदिवासी विरोधी'
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ गोस्वामी ने घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के लिए वोट मांगा
    Next Article जनता के आशीर्वाद से बिद्युत महतो लगाएंगे जीत की हैट्रिक, प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने इंडी गठबंधन को बताया भ्रष्टाचारियों का समूह, कहा- इंडी अलायंस के झूठे वादों के झांसे में नही आएगी जमशेदपुर

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.