Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मामले में दो और लोग गिरफ्तार
    Breaking News ओड़िशा

    ओडिशा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मामले में दो और लोग गिरफ्तार

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 20, 2024Updated:May 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ओडिशा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मामले में दो और लोग गिरफ्तार

    ब्रह्मपुर, 19 मई (भाषा) ओडिशा के खल्लीकोट में चुनाव पूर्व हिंसा में कथित संलिप्तता के मामले में रविवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    हिंसा की इस घटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की मौत हो गयी थी।

    उम्मीदवारों के पोस्टर लगाने को लेकर गंजम जिले में बुधवार रात हुई घटना के सिलसिले में श्रीकृष्णासरनपुर के मंदा उर्फ सुदर्शन पाहन (20) और रामचन्द्रपुर के पापु तराई (21) को गिरफ्तार किया गया।

    गंजम के पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने कहा कि उन्हें विस्तृत पूछताछ के लिए घटना की जांच कर रहे एक विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन गिरफ्तारियों के साथ घटना के सिलसिले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। झड़प में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

    श्रीकृष्णशरणपुर में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प में भाजपा कार्यकर्ता दिलीप पाहान की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे।

    राज्य के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व गंजम के पुलिस उपाधीक्षक मर्शी पूर्ति को सौंपा गया। मामले की जांच के लिए टीम ने गांव का दौरा किया है।

    डीजीपी ने जिले में दूसरे चरण के चुनाव के अंत तक कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर. के. शर्मा को भी प्रतिनियुक्त किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय ने शुरू की विकास कार्य समीक्षा पखवाड़ा
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.