Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 14, 2024Updated:May 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है. उन्हें बिहार में भाजपा का भीष्म पितामह माना जाता था. सुशील मोदी भाजपा के संकटमोचक भी थे. जब-जब भाजपा परेशानी में होती थी, सुशील मोदी आगे आकर रास्ता बनाते थे. लालू यादव से लेकर नीतीश कुमार तक को बड़ी ही शालीनता से घेरते थे. नीतीश कुमार से उनकी दोस्ती की भी खूब चर्चा होती थी. यही कारण है उनके निधन पर पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर भाजपा के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. नीतीश कुमार ने शोक संदेश जारी किया तो तेजस्वी यादव और लालू यादव ने भी शोक जताया है. सुशील मोदी पिछले छह महीनों से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनका एम्स में इलाज चल रहा था.

    इसी साल सुशील मोदी का राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल समाप्त हुआ था. दोबारा राज्यसभा के लिए भाजपा की तरफ से उम्मीदवार न बनाए जाने पर सुशील मोदी ने कहा था, “बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने पर डॉ भीम सिंह और डॉ धर्मशिला गुप्ता को हार्दिक बधाई. देश में ऐसे कुछ ही पार्टी कार्यकर्ता होंगे जिन्हें पिछले 33 वर्षों में चारों सदनों (लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद) में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला हो. मैं हमेशा पार्टी का आभारी रहूंगा और पहले की तरह इसके लिए काम करता रहूंगा.” इससे पता चलता है कि सुशील मोदी का भाजपा से जुड़ाव किसी पद के लिए नहीं था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article चौथे चरण का चुनाव कई मायनों में रहा महत्वपूर्ण

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.