Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देवर-भाभी का हंसी-मजाक झारखंड समेत देशभर में बना चर्चा का विषय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    देवर-भाभी का हंसी-मजाक झारखंड समेत देशभर में बना चर्चा का विषय

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 12, 2024Updated:May 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देवर-भाभी का हंसी-मजाक झारखंड समेत देशभर में बना चर्चा का विषय

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    आगामी 1जून को अंतिम चरण में दुमका लोकसभा में चुनाव है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सीता सोरेन बीते शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया ।जिसके नामांकन में भाजपा के दिग्गज नेता सह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दुमका पहुंचे और सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।वहीं आईएनडीआईए की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नलीन सोरेन भी बीते शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया।जिसके समर्थन में स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित किया।लेकिन इन सब बातों के इतर देवर-भाभी की हंसी – मजाक दुमका से शुरू होकर पूरे झारखंड समेत देशभर में चर्चा का माहौल गरम रहा। चौक-चौराहों से लेकर बाजार तक,पान दुकान से लेकर चाई ढाबा तक देवर-भाभी की हंसी मजाक चर्चा में रहा।अब आप कहेंगे कि आखिर कौन-सी देवर-भाभी की मज़ाक की बात कर रहा हूं।तो दर असल बीते शुक्रवार को जब दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन का नामांकन था,उससे एक दिन पहले सीता सोरेन दुमका सदर प्रखंड के खिजुरिया स्थित अपने ससुर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आवास पहूंचती है।इसकी भनक मीडिया के साथियों को लगते ही पहूंचे सीता सोरेन के पास और पूछते हैं कि मैडम क्या बातें हुई? किन-किन से मुलाकात हुई?इसके जवाब में सीता सोरेन कहती हैं कि उनके देवर मंत्री बसंत सोरेन से मुलाकात हुई।ससुर जी आवास में नहीं है। लेकिन क्या बातें हुई व मीडिया के साथियों को नहीं बतायी।वहीं मंत्री बसंत सोरेन से जब पुछा गया कि क्या बातें हुई तो उन्होंने ने भी नहीं कहा।अब इसका विश्लेषण राजनीतिक पंडितों से लेकर पत्रकारों ने भी अपने -अपने तरीके से किया।अब तक तो मामला चर्चा में चल रहा था लेकिन रफ्तार उतनी तेज नहीं थी। लेकिन ठीक उस दिन के बाद नामांकन के दिन अर्थात बीते शुक्रवार को इधर भाभी सीता सोरेन का नामांकन की प्रक्रिया चल रही उधर मंत्री बसंत सोरेन का सियासत की दुनिया में अपनी भाभी सीता सोरेन को लेकर काफी चर्चा व चौंकाने वाला बयान सामने आता है। मीडिया के साथियों में आस थी कि किसी भी तरह से पता निकालना है कि आखिर सीता जेएमएम से बगावत कर भाजपा में शामिल हुई , प्रत्याशी भी हुई। लेकिन आवास क्यों आईं थीं? बसंत सोरेन से फिर पुछते है क्या बातें हुई तो बसंत सोरेन कहते हैं कि सीता सोरेन का मोदी परिवार का भ्रम टुट गया है।शायद फिर से घर वापसी करेगी अर्थात झामुमो में शामिल होंगी। मीडिया के साथियों ने कहा आज तो वे नामांकन कर रही है।तो बसंत कहते हैं 17 मई तक का इंतजार कीजिए।सब कुछ साफ़ हो जायेगा। देवर-भाभी का मज़ाक़ की परंपराएं तो सदियों से चली आ रही है।ऐसे में अब बसंत सोरेन की भाभी भी इतना अच्छा मज़ाक़ करने से कहा पीछे हटने वाली थी। नामांकन के बाद सीता सोरेन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहती हैं कि जब वह आवास पहुंचीं थीं तो बसंत सोरेन ने कहा कि आपने झामुमो से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन किया अच्छा किया।आपको भाजपा ने काफी अच्छा सम्मान दिया।मेरे लिए भी थोड़ा पैरवी कर दीजिए।मैं भी भाजपा में आना चाहता हूं।अब दोनों देवर-भाभी की ये बयान को एक राजनीतिक बयान कहूं या देवर-भाभी का मज़ाक़ कहूं?ये बयानबाजी दुमका से निकलकर पूरे झारखंड समेत देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि राजनीति में दोनों देवर-भाभी का बयान को असंभव भी नहीं कहा जा सकता है। राजनीति में तो यह जायज है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका लोस के भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने लोस क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किया दौरा ,सोरेन परिवार पर लगायी गंभीर आरोप
    Next Article जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा के गोलमुरी एवं सीतारामडेरा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बताई मोदी सरकार की उपलब्धि, मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में आशीर्वाद देने और बिद्युत महतो को विजयी बनाने की अपील की

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.