Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने पश्चिम विधानसभा के सोनारी, कदमा, साकची पश्चिम एवं बिस्टुपुर मंडल में चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ, सांसद बिद्युत महतो ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों पर की चर्चा, कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर सीट पर प्रचंड विजय का दिखाया दम
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा ने पश्चिम विधानसभा के सोनारी, कदमा, साकची पश्चिम एवं बिस्टुपुर मंडल में चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ, सांसद बिद्युत महतो ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों पर की चर्चा, कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर सीट पर प्रचंड विजय का दिखाया दम

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने पश्चिम विधानसभा के सोनारी, कदमा, साकची पश्चिम एवं बिस्टुपुर मंडल में चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ, सांसद बिद्युत महतो ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों पर की चर्चा, कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर सीट पर प्रचंड विजय का दिखाया दम

    जमशेदपुर। भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा में चुनावी रणनीति को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से पश्चिम विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। शनिवार को जमशेदपुर के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने पश्चिम विधानसभा के सोनारी, कदमा, बिस्टुपुर एवं साकची पश्चिम मंडल के चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। सांसद बिद्युत महतो ने सोनारी मंडल के गुदड़ी बाजार, कदमा मंडल के कदमा बाजार, बिस्टुपुर मंडल के राम मंदिर के समीप एवं साकची पश्चिम के ए एस जी अस्पताल के समीप बने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पश्चिम विधानसभा के प्रभारी चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, राजेश सिंह, संजय तिवारी, बजरंगी पांडेय समेत पार्टी के अन्य वरीय नेतागण मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के पश्चात सांसद बिद्युत महतो ने मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के संग चुनावी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा कर आगामी कार्यक्रम के संबंध में विचार-विमर्श किया। वहीं, चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के मौके भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर सीट पर प्रचंड जीत का दम दिखाया और विश्वास जताया कि इस बार बिद्युत महतो रिकॉर्ड 5 लाख से अधिक मतों से विजयी होकर दिल्ली जाएंगे।

    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश एवं जुनून बयां कर रहा है कि हवा का रुख किस तरफ है। बिद्युत महतो ने कहा कि जिस तरह से पिछले 10 वर्षों में भारत की चौतरफा तरक्की के साथ विकास के ऐतिहासिक काम हुए हैं, उसे देख कर देशवासी चिंतन करते हैं कि नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व देश को पहले क्यों नहीं मिला। आज भारत ही नहीं विदेशों में बसे लोग भी चाहते है कि नरेंद्र मोदी ही फिर से भारत के प्रधानमंत्री बने। लोकसभा चुनाव के अभी परिणाम भी नहीं आए हैं लेकिन कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष नरेंद्र मोदी को अपने देश आने का निमंत्रण दे चुके हैं। यह कार्यकर्ताओं की मेनहत, जनता के आशीर्वाद और प्यार से संभव हुआ है।

    सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जनता की दशकों पुरानी कई मांग पूरी हुई है। विकास की इस रफ्तार को और तेज करने और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की सिद्धि के लिए नरेंद्र मोदी को इस बार 400 से ज़्यादा सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों पर वीजयी कमल खिलाने का संकल्प लिया है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और अनुभव के आधार पर चुनाव परिणाम ऐतिहासिक होगी।

    इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, रामबाबू तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, कमल किशोर, रीता मिश्रा, जटाशंकर पांडेय, अनिल मोदी, विजय तिवारी, धर्मेंद्र प्रसाद, राजीव रंजन सिंह, संजीव कुमार, अजय श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, दीपू सिंह, शंकर रेड्डी, पूरण वर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, गोपाल लहरी, रीता सिंह, महावीर सिंह, पंचम जंघेल, संजय गोराई, कर्मु हांसदा, सोनु ठाकुर, विनोद राणा, रवि ठाकुर, अजय झा, प्रेम कुमार, भोला शर्मा, उमाशंकर सिंह, अभय सिंह उज्जैन, सुनील तिवारी, कार्तिक गोप, विक्की यादव, शोभा श्रीवास्तव, निर्दोष वर्मा, वर्मा प्रसाद, कृष्णा देवी, तपन सरकार, राजेश सिंह, जितेंद्र पटेल, संतोष सिंह, रंजीत सिंह, समल किशोर समेत अन्य कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा चौपाल बर्मामाइंस मंडल एक बार फिर से मोदी सरकार
    Next Article थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.