Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतदाता निर्भीक, भयमुक्त होकर स्व-विवेक से अपने मताधिकार का प्रयोग करें:डीडीसी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मतदाता निर्भीक, भयमुक्त होकर स्व-विवेक से अपने मताधिकार का प्रयोग करें:डीडीसी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 11, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मतदाता निर्भीक, भयमुक्त होकर स्व-विवेक से अपने मताधिकार का प्रयोग करें:डीडीसी

    राष्ट्र संवाद/संवाददाता

    जामताड़ा: शनिवार को उप विकास आयुक्त, जामताड़ा श्री निरंजन कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मिहिजाम हटिया में स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया।लोकसभा आमचुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके इस हेतु उप विकास आयुक्त सह वरीय प्रभारी स्वीप कोषांग श्री निरंजन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मिहिजाम श्री राजीव कुमार मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा सहित अन्य के द्वारा मतदाता जागरूकता पोस्टर पंपलेट आदि के माध्यम से अवेयरनेस फैलाया गया। इस दौरान उन्होंने सभी मौजूद लोगों को मतदाता प्रतिज्ञा शपथ दिलाकर 01 जून को वोट करने का अपील किया। वहीं इस दौरान उन्होंने हटिया में घूम घूम कर सब्जी विक्रेताओं एवं दुकानदारों से मिलकर मतदान हेतु अपील किया। कहा कि 01 जून को दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होना है, आप सभी लोग अपने परिवार के सभी मतदाताओं के साथ अपने अपने बूथ में जाकर मतदान अवश्य करें। वहीं उन्होंने जिलेवासियों से अपील कर कहा कि देश के पर्व में आप सभी योग्य मतदाता, फर्स्ट टाइम वोटर, महिला, वरिष्ठ मतदाता, दिव्यांग मतदाता, 85 प्लस आयुवर्ग के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया बूथ का निरीक्षण
    Next Article युवा चौपाल बर्मामाइंस मंडल एक बार फिर से मोदी सरकार

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.