Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए XLRI सभागार में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, पीडी आईडीटीए हुए शामिल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए XLRI सभागार में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, पीडी आईडीटीए हुए शामिल

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए XLRI सभागार में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, पीडी आईडीटीए हुए शामिल

    *माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान के सभी कार्यकलापों पर पैनी नजर रखने की जिम्मेवारी… अनन्य मित्तल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी*

    मतदान के दौरान माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका की जानकारी देने के लिए XLRI सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विशेष रूप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी शामिल हुए । एडीएम(एसओआर) सह राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक श्री महेन्द्र कुमार एंव जिले के मास्चर ट्रेनर द्वारा माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया ।

    माइक्रो ऑब्जर्वर को बताया गया कि मतदान तिथि के एक दिन पूर्व माइक्रो ऑबजर्वर को डिस्पैच सेन्टर पहुँचना है, जहाँ से उन्हें मतदान टीम के साथ मतदान केन्द्र जाना होगा तथा मतदान की समाप्ति के बाद उन्हें मतदान टीम के साथ रिसिविंग सेन्टर लौटना है। माइक्रो ऑब्जर्वर को बताया गया कि सामान्य प्रेक्षक के स्तर से आपके प्रत्येक कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे। अपना रिर्पोट केवल ऑब्जर्वर को सौंपना है। माइक्रो ऑब्जर्वर ससमय मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान केन्द्र की तैयारी, मॉक पोल का निरीक्षण, मतदान अभिकर्त्ता की उपस्थिति, अमिट स्याही, मतदाता रजिस्टर, मतदान केन्द्र पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता आदि का निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे। मतदान समाप्ति के बाद माइक्रो ऑब्जर्वर अपना रिर्पोट निर्धारित प्रपत्र में रिसिविंग सेंटर में सौपेंगे। प्रपत्रों को सही-सही भरने के बारे में भी बताया गया।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया में माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए बहुत ही संवेदनशीलता एवं गंभीरतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। उन्होने बताया कि सभी माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति क्रिटिकल बूथों पर की जानी है, ऐसे में बिना किसी संशय से अपनी जिम्मेदारियों का गम्भीरता से निर्वहन करें एवं प्रशिक्षण का लाभ लेते हुए अपने शंकाओं का समाधान प्राप्त करें। किसी प्रकार की शंका हो तो अपने उच्च अधिकारी से जानकारी लेकर समाधान अवश्य कर लें।

    उप विकास आयुक्त ने कहा कि संबंधित मतदान केन्द्र की संपूर्ण जिम्मेदारी माइक्रो ऑब्जर्वर की होगी। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान आता हो तो तत्काल जिले के वरीय पदाधिकारियों तथा जिला कन्ट्रोल रूम में सूचना देंगे। उन्होने विभिन्न बिंदुओं में दी जाने वाली फीडबैक रिपोर्ट से अवगत कराया । साथ ही विभिन्न प्रपत्रों की उपयोगिता बताकर संधारित करने के संबंध में जानकारी दीई।

    प्रशिक्षण में माइक्रो आर्जवरों को मतदान स्थल पर तैयारी, ईवीएम, बैलेट यूनिट, मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं अन्य मतदान अधिकारियों के कार्य, मतदाता पर्ची, मतपत्र लेखा तथा मॉक पोल, वीवीपैट में कम से कम 50 वोट मॉक पोल कराने की कार्यवाही के पश्चात सीआरसी, सीलिंग की कार्यवाही आदि प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया एवं उनके शंकाओ का समाधान भी किया गया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर लोकसभा के इंडिया गठबंधन के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
    Next Article जमशेदपुर से भाजपा प्रचण्ड मतों से तीसरी बार विजय हासिल करेंगी: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    May 25, 2026

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    May 25, 2026

    सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा शामिल होने पर खुशी, प्रमोद मिश्रा ने जताया आभार

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा शामिल होने पर खुशी, प्रमोद मिश्रा ने जताया आभार

    तीन लाख में बिक कर भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, सिमडेगा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    भीषण गर्मी को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क, यातायात कर्मियों को दिया गया इलेक्ट्रोल पाउडर

    ग्राम प्रेन्योर” कार्यक्रम में युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र

    सरायकेला में बैंक मैनेजर से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

    बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग में हासिल किया दूसरा स्थान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर का बढ़ाया मान

    बकरीद को लेकर झामुमो ने जिला प्रशासन से की विशेष तैयारियों की मांग, सौंपा मांग पत्र

    जमशेदपुर साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.