ई-पोस मशीन 5-जी कराने की मांग को लेकर किया गया एन आई सी रांची को पत्रचार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जामताड़ा: खाद आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार के द्वारा जन वितरण विक्रेता के माध्यम से लाभुको को सही बेनेफिशरी का खाद्यान्न वितरण हेतु ई-पोस मशीन दिया गया है जो 2-जी रहने के कारण जामताड़ा जिला सहित पूरे झारखंड में एन आई सी की तकनीकी गड़़बड़ी के चलते सरवर में दिक्कत आने एवं नेटवर्क ना रहने के कारण 2-जी मशीन लोड नहीं ले पा रहा है ।जिसके चलते जामताड़ा जिले के साथ साथ पूरे झारखंड राज्य में वितरण व्यवस्था घट गई है। माह मई का जामताड़ा जिले में 5 प्रतिशत और पूरे राज्य में 3.5 प्रतिशत औसतन वितरण हो पाई हैं। उक्त बातें फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जामताड़ा के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया एवं जिला मीडिया प्रभारी सह कार्य समिति सदस्य देव कुमार साव ने संयुक्त बयान देकर बताते हुए कहा कि अभी के 42-44 डिग्री के प्रचंड गर्मी में लाभूक घंटो लाइन लगाकर इंतजार करके बिना खाद्यान्न लिए डीलरों पर गुस्सा का मनमुटाव कर चले जाते हैं।आज के जमाने में जहां पूरी दुनिया 4-जी व 5-जी के सहारे चल रहा है। लेकिन विभाग के यह ई पोस मशीन बैलगाड़ी़ की तरह 2-जी पर चल रहा है। जिसमें नेटवर्क सर्वर ना रहने के कारण खाद्यान्न वितरण में काफी कठिनाई आती है।इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत करने पर कार्रवाई हेतु एन आई सी रांची को पत्राचार किया गया है।जिला आपूर्ति पदाधिकारी
शिवानी कोड़ा ने कहा तकनीकी निदेशक एन आई सी रांची को अपने पत्राक 278 दिनांक 7.05.2024 में मशीन में सर्वर डाउन और नेटवर्क ना रहने के चलते तकनीकी गड़बड़ी को अभिलंब ठीक करने हेतु अनुरोध किया गयाहै।

