Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन व्यय अनुश्रवण टीम के साथ की बैठक, राजनीतिक दल/ प्रत्याशियों के व्यय की गहन निगरानी एवं शैडो रजिस्टर में रिपोर्ट संधारित करने के दिए निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन व्यय अनुश्रवण टीम के साथ की बैठक, राजनीतिक दल/ प्रत्याशियों के व्यय की गहन निगरानी एवं शैडो रजिस्टर में रिपोर्ट संधारित करने के दिए निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन व्यय अनुश्रवण टीम के साथ की बैठक, राजनीतिक दल/ प्रत्याशियों के व्यय की गहन निगरानी एवं शैडो रजिस्टर में रिपोर्ट संधारित करने के दिए निर्देश

    लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री जी.एस मुदलियार एवं ईश गुप्ता ने समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में चुनाव व्यय अनुश्रवण टीम के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुनार, परियोजना निदेशक आईडीटीए सह वरीय पदाधिकारी व्यय कोषांग श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर सह वरीय पदाधिकारी एमसीसी एवं एमसीएमसी कोषांग श्री अनंत कुमार व अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

    व्यय प्रेक्षकों ने कहा कि चुनाव व्यय प्रक्रिया की निगरानी व अनुश्रवण संबंधी किसी भी शंका या भ्रम की स्थिति नहीं बननी चाहिए, व्यय अनुश्रवण हेतु चिन्हित सभी संस्थायें, कोषांग, टीम आपसी समन्वय के साथ कार्य करें । सभी का एकिकृत उद्देश्य हो कि धनबल या बाहुबल से किसी प्रकार निर्वाचन प्रकिया प्रभावित नहीं होने पाये । स्वंतत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर डाकघर या बैंक में होने वाले बड़े ट्रांजेक्शन या निकासी की सूचना व्यय कोषांग को उपलब्ध कराई जाए । चेकनाका और अपने सूचनातंत्र के आधार पर अवैध शराब, नगदी, उपहार की वस्तु, ड्रग्स सहित असामाजित तत्वों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करें । जप्त किए गए सामग्रियों को संबंधित विभाग से आकलन कराते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु व्यय कोषांग को प्रतिवेदित करायें । जांच के दौरान 10 लाख से अधिक रुपये पाए जाने पर नोडल अधिकारी के साथ इनकम टैक्स आफिसर को भी इसकी जानकारी दी जाए ।

    राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के द्वारा किए गए सभी प्रकार के व्यय को शैडो रजिस्टर में संधारित करना है, ससमय इंट्री हो यह सुनिश्चित करें, निर्वाचन के दौरान तीन बार प्रत्याशियों के रजिस्टर का निरीक्षण होगा, इसमें अंतर पाए जाने पर प्रत्याशी को नोटिस दी जाएगी। वीडियो सर्विलांस टीम बड़ी रैलियों में सावधानीपूर्वक वीडियोग्राफी करेगी, जिसके आधार पर उसका व्यय निर्धारित किया जाएगा। व्यय का हिसाब करने में संख्या का बहुत सतर्कता से ध्यान रखा जाए । उन्होने कहा कि बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का झंडा गाड़ियों में न लगाया जाए ।

    रैली में एक साथ 10 से अधिक वाहन नही चलेंगे। यदि 10 से अधिक वाहन है तो गाड़ियों के बीच कम से कम 100 मीटर का फासला जरूर रखें। प्रत्याशी को बैंक में नया करेंट एकाउंट खोलना होगा। इससे लेनदेन करके ही निर्वाचन के सभी प्रकार के व्यय किए जाएंगे। निर्वाचन संबंधी सभी बैनर, पोस्टर, पंपलेट, लिफलेट में प्रिंटर का नाम, पता प्रकाशित होना अनिवार्य है, राजनीतिक दल/ प्रत्याशियों के विज्ञापन को एमसीएमसी से प्री-सर्टिफिकेशन कराना है । व्यय के दृष्टिकोण से संवेदनशील पॉकेट में विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया ।

    बैठक में इनकम टैक्स, नागरिक उड्डयन, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, सीआईएसएफ, डाक घर, राजस्व खुफिया निदेशालय, रेलवे, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, आरपीएफ, आरबीआई, आयकर, स्टेचट लेबल बैंकर्स कमिटी, वन विभाग, एफएसटी, एसएसटी, वीवीटी, वीएसटी आदि के सदस्य उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article जामताड़ा, दुमका और गोड्डा जिले की महत्वपूर्ण प्रशासनिक खबरें

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.