Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू के कारण राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों में केजी से कक्षा 08 तक की कक्षाएँ अगले आदेश तक के लिए स्थगित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू के कारण राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों में केजी से कक्षा 08 तक की कक्षाएँ अगले आदेश तक के लिए स्थगित

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू के कारण राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों में केजी से कक्षा 08 तक की कक्षाएँ अगले आदेश तक के लिए स्थगित

    *30 अप्रैल से अगले आदेश तक के लिए लागू रहेगा यह आदेश*

    *कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं 7 से 11:30 बजे पूर्वाह्न तक चलेगी*

    प्रभारी सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड, रांची के द्वारा झारखण्ड राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू के कारण छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में केजी से कक्षा 08 तक की कक्षाएँ अगले आदेश तक के लिए स्थगित करने का निर्देश दिया गया है।

    *उक्त के आलोक में आज दिनांक 29.04.2024 को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने बताया कि यह कल दिनांक 30.04.2024 के प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेगा।*

    उन्होने बताया कि सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/ गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा एवं शिक्षकों/शिक्षकेत्तर कर्मियों को देय ग्रीष्मावकाश हेतु अलग से आदेश निर्गत किया जायेगा। ये शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मी प्रतिदिन विद्यालय की निर्धारित अवधि में विद्यालय में उपस्थित होकर निम्न कार्य करना सुनिश्चित करेंगे :-

    ▪️कक्षा 1 से 7 तक के वार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते हुए परीक्षाफल प्रकाशन, रिर्पोट कार्ड की तैयारी, छात्रवार विद्यार्थियों के प्राप्तांक को ई-विद्यावाहिनी में ऑनलाईन प्रविष्टि करने का कार्य पूर्ण करेंगे।

    ▪️यू-डाईस प्लस में विद्यार्थियों के आंकड़ों की शत्-प्रतिशत प्रविष्टि का कार्य पूर्ण करेंगे।

    ▪️विद्यालय के पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों की केटलोगिंग करते हुए इसे संचारित करना सुनिश्चित करेंगे।

    ▪️विद्यालय के सभी प्रकार के पंजी, बैंक पासबुक, कैशबुक इत्यादि का अद्यतन संधारण करेंगे।

    ▪️शैक्षणिक सत्र-2024-25 के लिए आने वाले विद्यार्थियों का नामांकन का कार्य करेंगे।

    ▪️शैक्षणिक सत्र-2024-25 के लिए कक्षावार एवं विषयवार पाठ्य योजना तथा संबंधित शिक्षण अधिगम सामग्री का निर्माण करेंगे।

    ▪️सभी शिक्षक अपने क्षमता निर्माण हेतु जे-गुरुजी एप्लीकेशन में स्वयं को पंजीकृत कराते हुए उस पर उपलब्ध वीडियो कंटेंट अवलोकन करेंगे।

    ▪️सभी प्रकार के आवासीय विद्यालय पूर्व की भाँति यथावत् संचालित रहेंगे।

    ▪️कक्षा 09 से ऊपर की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 11.30 बजे तक संचालित की जाएगी। इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य आउटडोर गतिविधियाँ संचालित नहीं की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में अब मैदान में रह गए 14 उम्मीदवार
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय के निर्देश पर आज लोकसभा आम निर्वाचन के निमित्त निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी विडियो ग्राफरों का प्रशिक्षण न्यू पालिटेक्निक कालेज पाथरचपड़ा में संपन्न

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.