Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में हिन्दी रचनाधर्मिता पर आधारित एकदिवसीय कार्यशाला ‘युवा रचनाकार’ आयोजित की गई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में हिन्दी रचनाधर्मिता पर आधारित एकदिवसीय कार्यशाला ‘युवा रचनाकार’ आयोजित की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में हिन्दी रचनाधर्मिता पर आधारित एकदिवसीय कार्यशाला ‘युवा रचनाकार’ आयोजित की गई

    २७ अप्रैल , प्रत्येक वर्ष की भाँति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में हिन्दी रचनाधर्मिता पर आधारित एकदिवसीय कार्यशाला ‘युवा रचनाकार’ आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी एवं संचालन सुश्री पुनम महानंद ने की । जबकि स्वागत सह विषय प्रवेश मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी तथा सत्र के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री प्रकाश मेहता ने किया । मुख्य अतिथि के रुप में सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह मंचासीन रहे । कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं श्रीमती माधवी उपाध्याय के सस्वर सरस्वती वंदना से हुई । इस अवसर पर नगर के २१ विद्यालयों से १५० छात्र – छात्राएँ , उनके शिक्षकगण तथा नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों ने भाग लिया ।
    विभिन्न सत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में काव्य सत्र के विशेषज्ञ श्री शेषनाथ सिंह ‘शरद’ तथा समन्वयक श्री ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र , कथा सत्र के विशेषज्ञ साहित्य समिति तुलसी भवन के भाषाविद् , पुरातत्वविद् एवं साहित्यकार श्री दिव्येन्दु त्रिपाठी तथा समन्वयक वसंत जमशेदपुरी एवं पत्रकारिता सत्र के विशेषज्ञ स्थानीय हिन्दी दैनिक ‘प्रभात खबर’ के वरिष्ठ सम्पादक श्री संजय मिश्र तथा समन्वयक श्री सुरेश चन्द्र झा रहे ।
    कार्यक्रम के अंतिम सत्र में उपस्थित छात्र- छात्राओं द्वारा स्वरचित काव्य पाठ के पश्चात सारे प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । जबकि उनके शिक्षक – शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया । मौके पर मुख्य रुप से सर्वश्री / श्रीमती सुभाष चन्द्र मुनका, राम नन्दन प्रसाद, विमल जालान, डाॅ० यमुना तिवारी ‘व्यथित’, डाॅ० अजय कुमार ओझा, डाॅ० रागिनी भूषण, अरुणा भूषण शास्त्री, माधवी उपाध्याय, दिव्येन्दु त्रिपाठी, रीना सिन्हा, डाॅ० संजय पाठक ‘ सनेही’, अशोक पाठक ‘स्नेही’, डाॅ० उदय प्रताप हयात, अजय प्रजापति, मनोकामना सिंह ‘अजय’, बलविन्दर सिंह सहित दर्जनों साहित्यकारों की उपस्थिति रही ।
    अंत में संस्थान के उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में दो युवक की मौत, परीजनो में मचा कोहराम
    Next Article बारीडीह गुरुद्वारा में लगी ठंडी पानी की मशीन, कैरों परिवार सम्मानित

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.