Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नमन के कार्यक्रम में शामिल हुए संभु सिंह, कहा शौर्य और साहस के प्रतीक हैं बाबू वीर कुँवर सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नमन के कार्यक्रम में शामिल हुए संभु सिंह, कहा शौर्य और साहस के प्रतीक हैं बाबू वीर कुँवर सिंह

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नमन के कार्यक्रम में शामिल हुए संभु सिंह, कहा शौर्य और साहस के प्रतीक हैं बाबू वीर कुँवर सिंह

    # बाबू कुंवर सिंह का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा : काले

    # नमन परिवार के सैंकड़ो लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

    जमशेदपुर : 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के शहादत दिवस पर नमन परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति साकची स्थित कार्यालय में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं शहर के गणमान्यो की गरिमामय उपस्थिति में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने कहा कि अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक, बाबू वीर कुँवर सिंह एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी थे। उनकी वीरता और पराक्रम की गाथा हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।

    इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह निडर और बहादुर इंसान थे उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को तेज धार देने के साथ-साथ समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहे। मातृभूमि के लिए उनका त्याग और बलिदान अतुलनीय है। उनकी देशभक्ति, साहस और आत्म-बलिदान आज भी प्रेरणा बनकर हमारे हृदयों में विद्यमान हैं, इतिहास उन्हें कभी नहीं भुला सकता। मातृभूमि के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

    इस मौके पर रामलीला उत्सव समिति के रामकेवल मिश्रा, पूर्व सैनिक सरदार बलविंदर सिंह, क्षत्रिय समाज के वाई पी सिंह सहित अन्य ने अपने विचार रखे कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन ममता पुष्टि द्वारा किया गया।

    इस मौके पर जसवंत सिंह भोमा, महेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, हरि सिंह राजपूत, संदीप कुमार सिंह, सरबजीत सिंह टोबी, रितिका श्रीवास्तव, शुक्ला हलदर, सावित्री देवी, सिमी कश्यप, महालक्ष्मी देवी, नीलू अवस्थी एवं अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जारी किया आदेश, मतदान के दिन वोट देने के लिए मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश, निजी क्षेत्र को भी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश
    Next Article लो वोटर टर्नआउट वाले बूथों सहित विभिन्न स्थानों में जागरूकता का किया गया प्रसार

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.