Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जारी किया आदेश, मतदान के दिन वोट देने के लिए मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश, निजी क्षेत्र को भी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जारी किया आदेश, मतदान के दिन वोट देने के लिए मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश, निजी क्षेत्र को भी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जारी किया आदेश, मतदान के दिन वोट देने के लिए मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश, निजी क्षेत्र को भी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश

    लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित की है। इसलिए पूर्वी सिंहभूम में 25 मई को मतदान के दिन कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश (Paid Leave) मिलेगा।

    *सरकारी हों या प्राइवेट कर्मचारी, मतदान के लिए मिलेगा अवकाश, नहीं कटेगी सैलरी*

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ख) के आलोक में निदेशित किया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति जो किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम, मॉल अथवा किसी अन्य स्थापना में नियोजित है एवं लोक सभा/विधान सभा में मतदान करने के हकदार है को मतदान के दिन अवकाश मंजूर किया जायेगा। अवकाश मंजूर किये जाने की स्थिति में किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौती या कमी नहीं की जायेगी।

    – पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी संस्थान / दुकान (शिफ्ट में कार्य कराने वाले संस्थान / मॉल/दुकान सहित) लोकसभा निर्वाचन-2024 के क्रम में दिनांक-25.05.2024 को (मतदान तिथि को) बन्द रहेंगे।

    – दैनिक मजदूरी पर कार्यरत कर्मी एवं आकस्मिक कर्मी भी अवकाश एवं मजदूरी के हकदार होंगे।

    – यह धारा किसी ऐसे निर्वाचक को लागू नहीं होगी जिसकी अनुपस्थिति से उस नियोजन के सम्बन्ध में जिसमें वह लगा हुआ है, कोई खतरा या सार्वजनिक हानि हो सकती है।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उप श्रमायुक्त, उप मुख्य कारखाना निरीक्षक, सहायक उप श्रमायुक्त, सहायक निदेशक, नियोजनालय, सभी श्रम अधीक्षक, को निदेश दिया गया है कि स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर उक्त आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे। साथ ही निर्देशित किया गया है कि उपर्युक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित हों। आदेश का उल्लंघन, कानून के सुसंगत धाराओं के अधीन दण्डनीय होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए देश के यश्वसी गृह मंत्री अमित शाह 29 अप्रैल आ रहे हैं
    Next Article नमन के कार्यक्रम में शामिल हुए संभु सिंह, कहा शौर्य और साहस के प्रतीक हैं बाबू वीर कुँवर सिंह

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.