Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े लोगों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान से संबंधित आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े लोगों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े लोगों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी के तहत जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई जानकारी

    लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु जानकारी जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने एवं आवश्यक सहयोग हेतु बैठक आहूत किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।

    उन्होंने कहा कि एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी के तहत विद्युत सेवा, बीएसएनल, रेलवे, डाक सेवा, दूरदर्शन, प्रसार भारती, दूध सेवा, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सेवा, वायु सेवा, राष्ट्रीय राजपथ सेवा, अग्नि सेवा, यातायात सेवा, एंबुलेंस सेवा एवं मीडिया कर्मी शामिल हैं।

    वहीं बताया गया कि वैसे अधिकारी एवं कर्मचारी जिनकी वोटिंग के दिन ड्यूटी रहेगी, वो पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इसके लिए फॉर्म 12 डी में आवश्यक जानकारी भरकर पोस्टल बैलेट सेल को देंगे, इसके आधार पर ही वे पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए पात्र हो पाएंगे।

    वहीं इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर किसी का भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, तो फॉर्म 6 भरकर अपना नाम दर्ज करें। इस प्रक्रिया के लिए ऑनलाईन Voter Helpline App या Voters Service Portal (https://voters.eci.gov.in/) के माध्यम से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं और अपना एपिक नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

    *इस मौके पर* परियोजना निदेशक आईटीडीए, श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप,अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, श्रीमती अनिता केरकेट्टा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त, जामताड़ा की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान के तहत “कैच द रैन” कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Next Article जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला तकनीकी समिति (स्केल ऑफ फाईनांस) की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.