Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त, जामताड़ा की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान के तहत “कैच द रैन” कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उप विकास आयुक्त, जामताड़ा की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान के तहत “कैच द रैन” कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त, जामताड़ा की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान के तहत “कैच द रैन” कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा में उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक एवं अहम दिशा निर्देश

    कल दिनांक 23.04.2024 को उप विकास आयुक्त, जामताड़ा की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान के तहत “कैच द रैन” कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने इस संबंध में बताया कि सरकार के सचिव, जल संसाधन विभाग, झारखण्ड, रांची द्वारा जल शक्ति अभियानः कैच द रेन के संबंध में निदेश प्राप्त हुआ है।

    जल शक्ति अभियानः कैच द रेन जिसका इस वर्ष के लिए मुख्य थीम ‘‘नारी शक्ति से जल शक्ति है, एवं यह अभियान दिनांक-09.03.2024
    से 30.11.2024 तक चलाया जा रहा है।

    वहीं बताया गया कि दिसम्बर, 2023 को सम्पन्न तृतीय मुख्य सचिवों के सम्मेलन में ‘‘पेयजल’विषय पर चर्चा के दौरान मुख्य सचिव द्वारा अन्तर्गत निर्धारित कार्यों को निर्धरित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। अभियान के तहत पूर्व में केन्द्रित उद्देश्यों, विशेष उद्देश्यों के साथ-साथ वर्णित प्रतिबद्धताओं को भी अभियान में शामिल करते हुए अनुरोध किया गया है कि अभियान के अन्तर्गत सभी उद्देश्यों पर कार्य प्रारंभ करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाय ताकि भविष्य के लिए नागरिकों की आजीविका, घरेलु एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए पानी की उपलब्ध्ता सुनिश्चित किया जा सके।

    अभियान के अंतर्गत, परम्परागत जल निकायों के जीर्णाद्धार, जल निकायों से अतिक्रमण को हटाना, तालाबों एवं झीलों की सफाई तथा जल संभरण स्थलों का निर्माण एवं मरम्मत इत्यादि कार्यों को प्राथमिकता दिया जाना है। जिसके लिए जिला स्तर से समिति का गठन किया जाना है। जिसके लिए उन्होंने लघु सिंचाई को निदेशित किया कि भवन प्रमण्डल, विशेष प्रमण्डल, जामताड़ा एवं नगर निकाय के संबंधित अधिकारी को जिला स्तरीय समिति में सदस्य के रूप में नामित करने हेतु प्रस्ताव को उपलब्ध कराएं।

    बैठक में उपस्थित सभी विभागों के कार्यालय प्रधान को उन्होंने निदेशित करते हुए कहा कि जल शक्ति अभियानः कैच द रेन के तहत प्राप्त विभागीय निर्देश का दृढ़तापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करें।

    *इस मौके पर* कार्यपालक अभियंता पीएचडी, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमण्डल, जामताड़ा, सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, जामताड़ा, सहायक अभियंता, सिंचाई प्रमण्डल एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े लोगों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    July 18, 2026

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    July 18, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.