Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया आकर्षक वॉल पेंटिंग का लोकार्पण, 30 अप्रैल को होगा पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन, कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया आकर्षक वॉल पेंटिंग का लोकार्पण, 30 अप्रैल को होगा पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन, कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया आकर्षक वॉल पेंटिंग का लोकार्पण, 30 अप्रैल को होगा पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन, कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 100वां संस्करण 30 अप्रैल, रविवार को प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को सफल बनाने को लेकर भाजपा सभी स्तरों पर पूरी तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें ‘मन की बात’ में जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं के संग आमजनों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आकर्षक वॉल पेंटिंग का लोकार्पण किया गया। गुरुवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय परिसर के दीवार पर बनाये गए वॉल पेंटिग का भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत जिला पदाधिकारी व मोर्चा जिलाध्यक्ष ने विधिवत लोकार्पण किया। इस मौके पर जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करेंगे। आकाशवाणी के माध्यम से प्रसारित होने वाले मन की बात की ये सेंचुरी, राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक देशवासियों के प्रयासों को समर्पित है। बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के प्रत्येक बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन के लाइव प्रसारण की रूपरेखा बनाई जा रही है। पार्टी का यह प्रयास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 100वें मन की बात में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो, और सभी को राष्ट्र निर्माण में साथ आकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके। इसी को दृष्टिगत रखते हुए आमजनों की जागरूकता व जानकारी हेतु आकर्षक वॉल पेंटिंग का लोकार्पण किया गया है। गुंजन यादव ने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य कई माध्यमों से भाजपा कार्यकर्ता रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण का प्रचार-प्रसार कर आम नागरिकों को जुड़ने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है, जमशेदपुर महानगर में ऐतिहासिक रूप से इसके प्रसारण की तैयारी की जा रही है।

    इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री सह मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद सिंह, ज्ञान प्रकाश, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद समेत दिलीप पासवान, संतोष कुमार व अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को उर्दू स्कूल के प्रांगण में स्कूल प्रबंध समिति, शिक्षक और शिक्षार्थियों के बीच पठन-पाठन के बाद ईद मिलन समारोह का आयोजन
    Next Article बंगाल के कोलकाता में सरना धर्म की जनसभा 30 जून से होगी

    Related Posts

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    June 9, 2026

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    June 9, 2026

    प्रखंड दिवस में विधायक संजीव सरदार ने सुनी जनसमस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    प्रखंड दिवस में विधायक संजीव सरदार ने सुनी जनसमस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी

    पुष्पानगर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर पूरे झारखंड में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप से गरमाया

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव

    राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.