Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को उर्दू स्कूल के प्रांगण में स्कूल प्रबंध समिति, शिक्षक और शिक्षार्थियों के बीच पठन-पाठन के बाद ईद मिलन समारोह का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    टेल्को उर्दू स्कूल के प्रांगण में स्कूल प्रबंध समिति, शिक्षक और शिक्षार्थियों के बीच पठन-पाठन के बाद ईद मिलन समारोह का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टेल्को उर्दू स्कूल के प्रांगण में स्कूल प्रबंध समिति, शिक्षक और शिक्षार्थियों के बीच पठन-पाठन के बाद ईद मिलन समारोह का आयोजन

    आज दिनांक 27 अप्रैल 2023 को टेल्को उर्दू स्कूल के प्रांगण में स्कूल प्रबंध समिति, शिक्षक गण और शिक्षार्थियों के बीच पठन-पाठन के बाद ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया इसमें रमजान की फजीलत और ईद उल फितर की महत्ता पर प्रकाश डाला गया और एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर ईद की खुशियां बाटी गई। छात्र-छात्राओं को भी मिठाई का तोहफा दिया गयाl
    इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए हैं टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रियाजुद्दीन खान ने कहा के ईद पर्व के पूर्व सभी मुस्लिम धर्मावलंबी ईश्वर के आदेश का अनुपालन करते हुए अपने परवरदिगार को राजी खुशी करने के लिए रमजान के महीने में 1 महीने का फर्ज रोजा रखते हैं। यह रोजा सिर्फ भूखा और प्यासा रहने का ही नाम नहीं है बल्कि इस रमजान के महीने मैं भूखे प्यासे रहने के साथ-साथ अपनी जुबान का भी रोजा रखते हैं मतलब जुबान से कोई गंदी बात नहीं बोलते हैं, अपने हाथ का रोजा रखते हैं मतलब अपने हाथ से किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, अपने पैर का रोजा रखते हैं अर्थात पैर गलत दिशा में नहीं जाते हैं, अपनी आंखों का रोजा रखते हैं मतलब आंखों से कोई गंदी चीज नहीं देखते हैं। कहने का मतलब है कि इस रमजान के महीने में अपने शरीर की सभी इंद्रियों को नियंत्रण में रखते हैं और हर तरह की बुराइयों और पाप से बचते हैं। इस 1 महीने में हम यह प्रशिक्षण लेते हैं कि साल भर हमको इसी तरह अनुशासन, ईमानदारी, सत्य -अहिंसा और हर तरह की बुराइयों से बच कर जीवन यापन करना है।
    ईद उल फितर के त्यौहार पर प्रकाश डालते हुए टेल्को उर्दू उच्च विद्यालय के सचिव इनामुल हक ने कहा के ईद उल फितर का मतलब है के फितरे की ईद अर्थात ईद के मौके पर हर परिवार के मुखिया पर फर्ज है के वह ईद के बजट का कुछ हिस्सा निकालकर गरीबों में बांटे ताकि गरीब भी खुशी खुशी ईद का त्यौहार मना सकें यह सामाजिक दायित्व और समरसता का बोध कराता है।
    इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए टेल्को उर्दू मध्य विद्यालय के सचिव एहसान अहमद सिराजी ने कहा के ईद का त्यौहार शांति सद्भावना और भाईचारा का संदेश देता है इस त्यौहार में हर कोई एक दूसरे से गले मिलता है और एक दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद देता है और शिवन्या खाता है जिससे मिल्लत और भाईचारा को बढ़ावा मिलता है यही इस्लाम का संदेश है।
    टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अमान उद्दीन ने कहा की ईद के दिन ईदगाह में अथवा मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा की जाती है जिसमें अल्लाह का शुक्र अदा किया जाता है और अपने समाज और देश के कल्याण के लिए दुआएं मांगी जाती हैं।
    टेल्को उर्दू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद खालिद हुसैन ने कहा कि अमूमन रमजान के महीने में हर मुस्लिम परिवार अपनी कुल जमा राशि का ढाई प्रतिशत रकम जकात के रूप में निकाल कर समाज के गरीब वर्ग में बांटते हैं ताकि उनको भी गुरबत से कुछ निजात मिले।
    टेल्को उर्दू उच्च विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शगुफ्ता नाज ने ईद और रमजान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा रमजान के महीने में रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन होता है ताकि गरीब और अमीर सभी लोग एक दस्तरखान पर बैठकर इफ्तार करें ताकि छोटे बड़े का भेदभाव खत्म हो जाए यही हमारे पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सुन्नत है।
    इस ईद मिलन समारोह में मुख्य रूप से टेल्को उर्दू स्कूल प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव मुख्तार अहमद ,कोषाध्यक्ष खुर्शीद अनवर ,टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य असद शाहीन, तथा विद्यालय के शिक्षक तैयब अंसारी, मोहम्मद बदरूज्जमां ,कश्मीरा रजि, इशरत परवीन , इफत नाज, नजराना हंसी, साबिरीन परवीन, नुसरत कमर, निखत परवीन ,,नाजरीन परवीन ,एनम शादाब, अरुण कुमार सिंह ,मोहम्मद कलाम, जर्का खान आदि की सहभागिता रही।
    अंत में सभी ने प्रेम भाईचारा और मिल्लत से रहने और स्कूल में क्वालिटी एजुकेशन और उच्च कोटि का पठन-पाठन करने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन झारखंड की राज्य इकाई………
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया आकर्षक वॉल पेंटिंग का लोकार्पण, 30 अप्रैल को होगा पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन, कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

    Related Posts

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 9, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

    June 9, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवाणी के नामांकन पर आपत्ति, फैसला कल सुबह 11 बजे

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवाणी के नामांकन पर आपत्ति, फैसला कल सुबह 11 बजे

    बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक म

    साधु बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, महिला से ठगा गया सोने का जेवर बरामद

    चतरा में 7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    प्रखंड दिवस में विधायक संजीव सरदार ने सुनी जनसमस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी

    पुष्पानगर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.