Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में शामिल नेताओं ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना
    Breaking News Headlines खेल जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय समस्तीपुर संवाद की अदालत सिनेमा

    रांची में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में शामिल नेताओं ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में शामिल नेताओं ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

    निज़ाम खान

    झारखंड: रांची में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में शामिल नेताओं ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना हालांकि उलगुलान रैली के दौरान छात्र गठबंधन के प्रत्याशी केंद्र त्रिपाठी के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी और कुर्सी फेका फेकी में रैली की सफलता पर प्रश्न चिन्ह भी खड़ा किया उलगुलान न्याय महारैली में राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल हुए तेजस्वी यादव सुनीता केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान फारूक अब्दुल्ला अखिलेश यादव कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुई

    झामुमो की उलगुलान न्याय महारैली, खरगे का मोदी पर निशाना- कहा झूठ बोलकर वोट लेते हैं और जनता को तबाह कर देते हैं

    उलगुलान रैली में तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और मीडिया पर साधा निशाना, कहा- बीजेपी की बिहार में अकेले हवा टाइट कर दिए

    रांची में उलगुलान न्याय महारैली, कल्पना सोरेन ने जेल से भेजे गये हेमंत सोरेन के पत्र को पढ़ा

    उलगुलान न्याय महारैली में गरजीं सुनीता केजरीवाल, कहा- अरविंद को जेल में मारने की हो रही साजिश

    उलगुलान न्याय महारैली में गरजे सीएम चंपाई सोरेन, कहा- भाजपा इस सरकार को हिलाने की कोशिश कर रही है

    झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रांची में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली को संबोधित किया. मंच पर आते ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोलना शुरू कर दिया. सीएम ने कहा कि झारखंड की अस्मिता को मिटाने का षडयंत्र भारतीय जनता पार्टी कर रही है. क्योंकि झारखंड से चुनकर जाने वाले सांसद आदिवासियों की बात नहीं करते, सीएनटी-एसपीटी एक्ट की बात नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि आज हेमंत सोरेन और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से क्यों घबराए, क्योंकि हेमंत सोरेन ने जनता की भलाई के लिए जो कदम उठाए इसी से घबराकर भाजपा ने साजिश रची और महागठबंधन की सरकार को हिलाना शुरू कर दिया. इसके अलावा उन्होंने एचईसी को बचाने की अपील सभी से की. अंत में उन्होंने कहा कि आज इंडिया गठबंधन मजबूत है इसे और मजबूत करने का संकल्प आगामी चुनाव में लेना है. सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि भारत वासी जागो और भाजपा को 150 पार न करने का संकल्प लें

    हेमंत का पत्र

    खैर कोई बात नहीं आज जेल में रहते हुए भी खुशी हो रही है कि लोकतंत्र की रक्षा और हक-अधिकार की जिस लड़ाई को हम लड़ रहे हैं, उसे हम ही नहीं, बल्कि देश और विभिन्न राज्यों के दल और क्रांतिकारी नेतागण भी लड़ रहे हैं। आज उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने वाले सभी क्रांतिकारी नेताओं की मौजूदगी इसका गवाह है। उपस्थित सभी नेताओं को मैं पुनः अभिवादन करता हूँ।

    साथियों, आज के यह उलगुलान न्याय महारैली से झारखण्डी भाइयों और बहनों को उलगुलान नाम से कई बातों का पता चल रहा होगा। जी हां, साथियों उलगुलान का मतलब ही है

    “अब और नहीं चलेगी केंद्र में बैठी ठगों की सरकार, लोकतंत्र लूटने नहीं देंगे, संविधान खत्म नहीं होने देंगे, देश झुकने नहीं देंगे।”
    इंकलाब जिंदाबाद !
    इंकलाब जिंदाबाद !

    साथियों, आज देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। 2014 से केंद्र में भाजपा (NDA) की सरकार चल रही है। 2014 में NDA सरकार बनाते ही यह पूरे देश के राज्यों में अपना कब्जा चाहते हैं।
    आपने सुना ही होगा विभिन्न सूचना तंत्रों के माध्यम से गैर-भाजपा सरकार राज्यों को किस तरीके से यह परेशान और उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। कहीं सरकार गिराई जा रही है, तो कहीं MP-MLA की खरीद फरोख्त की जा रही है।
    गैर-भाजपा सरकार उनके साथ नहीं आते हैं, तो इसका उदाहरण है कि आज हमें जेलों से आप तक बंदी पत्रों के माध्यम से संदेश भेजना पड़ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में लोकसभा सीट को लेकर 25 मई को मतदान किया जाएगा
    Next Article इंडी अलायंस के उलगुलान रैली पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने बोला हमला, कहा- रैली को मैडम कल्पना सोरेन के लॉन्चिंग पैड बनाने की रणनीति हुई फेल, भ्रष्टाचारियों की जमात को जनता ने ठुकराया, रैली को कहा महा फ्लॉप

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.