Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने इंडी गठबंधन पर बोला हमला, कहा- सुनिश्चित हार को देखकर प्रत्याशी उतारने की हिम्मत नही जुटा पा रहे इंडी गठबंधन, लोकसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस और राजद का होगा सूपड़ा साफ, चंपाई सोरेन को बताया केयर टेकर सीएम, कल्पना सोरेन पर भी साधा निशाना
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने इंडी गठबंधन पर बोला हमला, कहा- सुनिश्चित हार को देखकर प्रत्याशी उतारने की हिम्मत नही जुटा पा रहे इंडी गठबंधन, लोकसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस और राजद का होगा सूपड़ा साफ, चंपाई सोरेन को बताया केयर टेकर सीएम, कल्पना सोरेन पर भी साधा निशाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने इंडी गठबंधन पर बोला हमला, कहा- सुनिश्चित हार को देखकर प्रत्याशी उतारने की हिम्मत नही जुटा पा रहे इंडी गठबंधन, लोकसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस और राजद का होगा सूपड़ा साफ, चंपाई सोरेन को बताया केयर टेकर सीएम, कल्पना सोरेन पर भी साधा निशाना।

    जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 18वीं लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने झारखंड की सभी 14 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। लेकिन इंडी गठबंधन के पास प्रत्याशियों का टोटा पड़ गया है।
    झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन अपनी सुनिश्चित हार को देखते हुए जमशेदपुर सहित कई सीटों पर प्रत्याशी उतारने का साहस अब तक नही कर पाई है। प्रदेश की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा एनडीए गठबंधन की जीत होगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मंत्री अमर बाउरी रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में प्रेस-वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि सीएम चंपाई सोरेन का 14 सीटों पर जीत का बयान मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने जैसा है। आज पूरा झारखंड प्रश्न कर रहा है कि सीएम चंपाई सोरेन के साथ इतनी बेचारगी क्यों है? आज झामुमो की चुनावी रणनीति और सभाओं से सीएम चंपाई सोरेन को दरकिनार कर दिया गया है और मैडम कल्पना सोरेन वंशवादी और परिवारवाद की राजनीति का नेतृत्व कर रही है। उन्होंने कहा कि आज झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष गुरूजी हैं, कार्यकारी अध्यक्ष जेल में हैं। ऐसे में परिवारवाद और वंशवादी राजनीति का सबसे सटीक और अनुपम उदाहरण बन चुकी कल्पना सोरेन ना तो पार्टी के किसी पद पर हैं और ना ही उनके पास कोई राजनीतिक अनुभव है। फिर वे किस हैसियत से निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं और राजनीति के केंद्र में काबिज हैं। अमर बाउरी ने सुदीव्य सोनू के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका बयान ‘आप विधायक नही मुख्यमंत्री चुन रहे हैं’ इसका आशय क्या है? क्या सीएम चंपाई सोरेन के दिन पूरे हो गए हैं। क्या अब उनकी विदाई का समय आ गया है।

    अमर बाउरी ने कहा कि एक समय जब कांग्रेस के शासनकाल में मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री बने थे उसे समय मैडम सोनिया गांधी सत्ता के केंद्र में काबिज थी। परिवारवाद राजनीति का आरोप हम यूं ही नहीं लगाते हैं ये सारे पिछले उदाहरण हैं। वहीं, आज यही परिस्थिति झारखंड की भी है। जहां सत्ता की सारी ताकत मैडम कल्पना के हाथों में है और चंपाई सोरेन केयर टेकर सीएम और कठपुतली मात्र बनकर रह गए हैं।

    अमर बाउरी ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी भी पार्टी का स्टार प्रचारक होता है परंतु सीएम चंपाई सोरेन अपने विधानसभा में 3 दिन का कार्यक्रम बनाकर बैठे हुए हैं। इसका स्पष्ट मतलब यह है कि मैडम कल्पना सोरेन ने उन्हें उनके विधानसभा तक सीमित करने का कार्य कर दिया है।

    वहीं, अमर बाउरी ने कहा कि जमशेदपुर सहित झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी और प्रदेश की प्रबुद्ध जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प यात्रा में हिस्सेदार बनेगी। उमर बाउरी ने कहा कि राज्य में साढ़े चार साल के लूट, भ्रष्टाचार और कारनामों से आसन्न लोकसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस और राजद का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

    अमर बाउरी ने भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र का ज़िक्र करते हुए कहा कि संकल्प पत्र युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जिसमें 2025 में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती राष्ट्रीय स्तर पर मनाई जाएगी। भाजपा आदिवासी विरासत पर शोध को बढ़ावा देगी और डिजिटल जनजातीय कला अकादमी की स्थापना की जाएगी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक में “उलगुलान न्याय महरैली” में जिला से ढाई हजार कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होगें : आनन्द बिहारी दुबे
    Next Article अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने आजाद हिंद फौज के वीर सिपाहियों को नमन कर मनाया मोएरंग दिवस

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.