Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक में “उलगुलान न्याय महरैली” में जिला से ढाई हजार कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होगें : आनन्द बिहारी दुबे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक में “उलगुलान न्याय महरैली” में जिला से ढाई हजार कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होगें : आनन्द बिहारी दुबे

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक में “उलगुलान न्याय महरैली” में जिला से ढाई हजार कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होगें : आनन्द बिहारी दुबे

    जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आहूत की गई। तैयारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि झारखण्ड में *उलगुलान न्याय महारैली* का आयोजन INDIA गठबंधन के द्वारा राँची के प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी, कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी के अलावा इंडिया गठबंधन दल के नेतागण शामिल होंगें। महारैली को सफल बनाने हेतू *जिला स्तरीय तैयारी समिति* की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पूर्वी सिंहभूम जिला के पदाधिकारी सभी छः विधान सभा क्षेत्र के सभी प्रखण्ड, सभी मण्डल कमिटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अधिक से अधिक संख्या में महारैली में शामिल कराना है।
    जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि यह महारैली पूरे देश के दशा एवं दिशा को तय करेगी। आज पग पग में संविधान की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। इससे निजात पाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को महा विजय बनाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता घर से बाहर निकले और राहुल गांधी के आह्वान को मजबूती प्रदान करें। आज नियमों को तक पर रखकर गैर कानूनी तौर पर मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया है। यह घोर पराकाष्ठा है। इस अन्याय से देश को बचाने के लिए, युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए, महंगाई पर लगाम लगाने के लिए, किसानों को न्याय देने के लिए, महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए गारंटी के तौर पर उलगुलान न्याय महारैली को सफल बनाना है। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उपस्थित सभी पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं अग्रणी संगठन विभाग एवं मोर्चा के पदाधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने बुथों को मजबूती से तैयार कर कर रखें, किसी भी कीमत पर हर बुथ को मजबूत करें। यही से भाजपा को रोका जा सकता है। देश का भविष्य अब करवट लेने लगा है, हर युवाओं, हर माता बहनों, किसानों को अन्याय से मुक्ति दिलाने के लिए, जो भी कांग्रेसी जहां है इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को जीताने के लिए दिन रात एक कर दें। जिला अध्यक्ष ने कहा कि 21 अप्रैल को सुबह 9 बजे भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय जमशेदपुर से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। सभी कार्यकर्ता अपने स्तर से सभी तैयारियां को पूर्ण कर लें।
    *जिला स्तरीय बैठक से पूर्व संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का जयंती मनाया गया*। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
    बैठक में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, प्रदेश सचिव खगेन चंद्र महतो, केके शुक्ला, काल्टु चक्रवर्ती विधानसभा प्रभारी देबू चटर्जी, बृजेंद्र तिवारी, अवधेश सिंह, अशोक सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, रामदास चौधरी, संजय सिंह आजाद, सफी अहमद खान, परविंदर सिंह सोहेल, अरुण कुमार सिंह, संजय यादव, ज्योतिष कुमार यादव, अतुल गुप्ता, अमर कुमार मिश्रा, वीरेंद्र पांडे, अली राजा खान, रानी राव, चंदन यादव, आशीष ठाकुर, राज नारायण यादव, नारायण दे, अमृत पाल सिंह, सुशील घोष, सुल्तान अहमद, इंतिखाब बस्ती, कुमार गौरव, त्रिनाथ, धीरज कुमार, राज किशोर प्रसाद, सुनील राजा, राहुल शर्मा, पवन बिहारी ओझा, अभिषेक सिंह, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, अभय सिंह, राजेश चौधरी, अरुण कुमार त्रिपाठी, अशोक सिंह क्रांतिकारी, गुरदीप सिंह, नलनी कुमारी, सुखदेव सिंह मल्ली, हरविंदर सिंह, राजकुमार वर्मा, एसपी सिंह, राजेश कुमार, राजा सिंह राजपूत, कमलेश कुमार, डीके दुबे, नित्यानंद साहू सागर साहू, सत्यजीत सीट मुख्य रूप से शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन नलिनी कुमारी ने दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा, कुमुद सहाय के निर्देश पर आज उत्पाद अधीक्षक ने टीम के साथ चाकड़ी एवं अमोई में अवैध माड़ी/पंचवाई अड्डे पर की गई छापेमारी
    Next Article नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने इंडी गठबंधन पर बोला हमला, कहा- सुनिश्चित हार को देखकर प्रत्याशी उतारने की हिम्मत नही जुटा पा रहे इंडी गठबंधन, लोकसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस और राजद का होगा सूपड़ा साफ, चंपाई सोरेन को बताया केयर टेकर सीएम, कल्पना सोरेन पर भी साधा निशाना

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.