Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामनवमी व चैती छठ को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाट का किया निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं की बहाली के दिये निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रामनवमी व चैती छठ को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाट का किया निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं की बहाली के दिये निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामनवमी व चैती छठ को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाट का किया निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं की बहाली के दिये निर्देश

    रामनवमी विसर्जन जुलूस के दिन झंडा को ठंडा किये जाने और चैती छठ को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल व वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा स्वर्णरेखा व खरकई नदी के घाटों का निरीक्षण किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

    निरीक्षण के दौरान जिला के वरीय पदाधिकारियों ने सोनारी में दोमुहानी छठ घाट, कदमा सती घाट व बिष्टुपुर में बेली बोधन वाला घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निकाय अधिकारियों व जुस्को के प्रतिनिधि को छठ घाटों को दुरुस्त करने, साफ सफाई कार्य, समतलीकरण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था संबंधित कार्य, घाट तक आवागमन के लिए सुगम रास्ता बनाने, रास्तों की मरम्मत, पीने के पानी की व्यवस्था, डेंजर जोन को चिह्नित कर आवश्यकतानुसार बेरिकेडिंग, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव संबंधित कार्यों की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त* ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा उपरांत जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है।ऐसे में त्योहार के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न हो जो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आये। जिला प्रशासन द्वारा सभी नदी घाट पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक नागरिक सुविधा के समुचित इंताजम किये जायेंगे, श्रद्धालुओं से अपील है कि जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए त्योहार मनाए तथा विधि व्यवस्था के सन्धारण में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।

    *वरीय पुलिस अधीक्षक* ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर सभी छठ घाट, सार्वजनिक स्थल व संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। रामनवमी विसर्जन जुलूस या छठ पर्व के दौरान श्रद्धालु ऐसा कोई कार्य नहीं करें जिससे कानून का उल्लंघन हो।जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

    मौके पर डीटीओ, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त, एसडीएम धालभूम, आरसीडी के कार्यपालक अभियंता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जुस्को के पदाधिकारी, सम्बन्धित डीएसपी, थाना प्रभारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article श्री श्री गोलमुरी बजरंग अखाड़ा मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मंदिर शिखर निर्माण हेतु हुआ विधिवत भूमिपूजन, कई गणमान्य लोग हुए शामिल

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.