Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आयुक्त की अध्यक्षता में संथाल परगना प्रमंडल अंतर्गत सभी जिले में बनाए गए वाहन कोषांग के कार्यों की हुई समीक्षात्मक बैठक
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    आयुक्त की अध्यक्षता में संथाल परगना प्रमंडल अंतर्गत सभी जिले में बनाए गए वाहन कोषांग के कार्यों की हुई समीक्षात्मक बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 4, 2024Updated:April 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आयुक्त की अध्यक्षता में संथाल परगना प्रमंडल अंतर्गत सभी जिले में बनाए गए वाहन कोषांग के कार्यों की हुई समीक्षात्मक बैठक…
    ======================================
    बैठक में लोक सभा निर्वाचन में वाहनों की उपलब्धता को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारियों एवं मोटरयान निरीक्षकों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश….आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका
    ===
    ==============================*प्रमंडलीय आयुक्त श्री लालचन्द डाडेल की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल संचालन को लेकर संताल परगना प्रमंडल अंतर्गत सभी जिले के जिला परिवहन पदाधिकारियों एवं मोटरयान निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में वाहन कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए। वाहन कोषांग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर प्रमंडल के सभी जिला के वाहनों की आवश्यकता के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश जिला परिवहन पदाधिकारियों को दिया। निदेश दिया गया कि लोकसभा चुनाव को लेकर अपने-अपने जिले में छोटे-बड़े वाहनों की आवश्यकता एवं उपलब्धता को लेकर उपायुक्त के साथ बैठक कर आवश्यक कार्रवाई अविलंब कर लें ताकि वाहनों को लेकर किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। सभी जिले आपस में समन्वय स्थापित कर समस्या का हल करें। बिहार एवं पश्चिम जिला के सीमावर्ती जिलों से अच्छा तालमेल स्थापित कर आपसी सहयोग से चुनाव कार्य को सम्पादित करें। आयुक्त द्वारा वाहनों की उपलब्धता,अधिग्रहण एवं रुट चार्ट को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों को अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि कहीं पर भी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत अपने जिला के उपायुक्त को अवगत कराएं। चुनाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

    बैठक में आयुक्त के सचिव श्री अमित कुमार, उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव,संथाल परगना क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार श्री शैलेन्द्र कुमार रजक, प्रमंडल के सभी जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रमंडल के सभी मोटरयान निरीक्षक, आयुक्त के निजी सहायक -सह-सहायक प्रशाखा पदाधिकारी श्री सौरभ कुमार तिवारी, सहायक तकनीकी पदाधिकारी श्री विधान चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBIHAR : जमुई में प्रधानमंत्री की जनसभा, मंच पर एक साथ दिखे मोदी-नीतीश
    Next Article  बाइक से नामांकन के लिए निकले पप्‍पू यादव, माता-पिता से लिया आशीर्वाद, समर्थकों में दिखा जोश

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.