Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआई ने जीता ईएफएमडी ग्लोबल केस राइटिंग कंपीटीशन
    Breaking News झारखंड

    एक्सएलआरआई ने जीता ईएफएमडी ग्लोबल केस राइटिंग कंपीटीशन

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआई ने जीता ईएफएमडी ग्लोबल केस राइटिंग कंपीटीशन

    जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआई) ने प्रतिष्ठित ईएफएमडी (यूरोपियन फाउंडेशन फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट) ग्लोबल केस राइटिंग कंपीटीशन अवार्ड 2022 जीता है. एक्सएलआरआई केस रिसर्च एंड सिमुलेशन डेवलपमेंट सेंटर (एक्सएल-सीआरएसडीसी) की ओर से पिछले दिनों एक केस स्टडी की गयी थी. जिसे संस्थान के प्रोफेसर त्रिलोचन त्रिपाठी व प्रोफेसर बेणुधर साहू ने लिखा है. उक्त केस स्टडी को अमेरिका के द अमेरिकन यूनिवर्सिटी इन काहिरा (एयूसी) के स्कूल ऑफ बिजनेस ने मिडिल इस्ट एंड नॉर्थ अफ्रीका बिजनेस केटेगरी में सर्वश्रेष्ठ केस स्टडी करार दिया है. एक्सएलआरआई की ओर से बताया गया कि उक्त केस स्टडी में यूएइ की एक फर्म ट्रकर के बिजनेस मॉडल को लेकर एक रिसर्च की गयी है. जिस रिसर्च में इस बात का उल्लेख किया गया है कि किस प्रकार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ( एआइ) व मशीन लर्निंग ( एमएल ) का इस्तेमाल कर ट्रकर के बिजनेस मॉडल में अमूल चूल परिवर्तन किया गया. एआइ व एमएल के इस्तेमाल से अपने ग्राहकों तक तेजी से कैसे किसी त्रुटि के पहुंचा जा सकता है, इससे संबंधित केस स्टडी को तैयार किया गया था. साथ ही इसके जरिये इनोवेटिव आइडिया को धरातल पर उतारने से पूर्व किये जाने वाले रिसर्च को भी बारिकी से उल्लेख किया गया है. इस अवार्ड को जीतने के बाद एक्सएलआरआई केस रिसर्च एंड सिमुलेशन डेवलपमेंट सेंटर के एसोसिएट डीन प्रोफेसर त्रिलोचन त्रिपाठी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर आयोजित केस स्टडी इस कंपीटीशन में पूरी दुनिया के बिजनेस स्कूलों की ओर से केस स्टडी प्रस्तुत किया गया था. जिसमें एक्सएलआरआई को यह सम्मान मिला, यह अपने आम में नायाब अनुभव है. एक्सएलआरआई ने अपनी गुणवत्ता को एक बार फिर वैश्विक स्तर पर साबित किया. वहीं, प्रोफेसर बेणुधर साहूने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का हिस्सा होना ही काफी गौरवमयी क्षण था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुमला ने बढ़ाया राज्य का गौरव, मिला पीएम अवार्ड
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित “सिविल सर्विसेज डे-2023” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.