Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुमला ने बढ़ाया राज्य का गौरव, मिला पीएम अवार्ड
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार राष्ट्रीय

    गुमला ने बढ़ाया राज्य का गौरव, मिला पीएम अवार्ड

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुमला ने बढ़ाया राज्य का गौरव, मिला पीएम अवार्ड

    *सिविल सर्विस डे पर पीएम के हाथों गुमला डीसी को मिला एक्सीलेंस अवार्ड*

    *लोक प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए गुमला को पीएम अवार्ड मिलना पूरे जिले की उपलब्धि*

    *सतत मेहनत, ईमानदार प्रयास एवं राष्ट्र हित की सोच से मिला अवार्ड*

    *रांची/गुमला*। शुक्रवार 21 अप्रैल का दिन गुमला जिले के लिए उपलब्धि भरा रहा। जिले के उपायुक्त श्री सुशांत गौरव को दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘सिविल सर्विस डे 2023’ के मौके पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोक प्रशासन में उत्कृष्टता का प्रधानमंत्री अवार्ड दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विज्ञान भवन सभागार में देश के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा कई राज्यों के आमंत्रित पदाधिकारी मौजूद थे। ऐसे महत्वपूर्ण मंच से गुमला जिले में हुए कार्यों की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा होना निश्चित रूप से जिले की पूरी टीम तथा जिले के निवासियों के लिए गर्व की बात है।
    उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ही केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से सार्वजनिक रूप से घोषणा हो गई थी कि गुमला जिले को पीएम अवार्ड के लिए चुना गया है, उसी दिन से गुमला जिला प्रशासन की टीम तथा गुमला वासियों में हर्ष का माहौल था। इसलिए शुक्रवार को जब दिल्ली के विज्ञान भवन में माननीय प्रधानमंत्री के हाथों उपायुक्त श्री सुशांत गौरव अवार्ड ले रहे थे उस समय वेबकास्ट के माध्यम से गुमला जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक भी इन गौरवपूर्ण क्षणों के ऑनलाइन साक्षी बन रहे थे। गुमला के सैकड़ों लोगों ने इस अवार्ड कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग को देखा।
    जनजातीय जनसंख्या बहुल तथा पूर्व में वामपंथ से प्रभावित रहे गुमला जिले में विकास की एक के बाद एक नई गाथाओं के जुड़ने का सिलसिला जारी है। उपायुक्त सुशांत गौरव के विजनरी नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम सतत काम कर रही है। उक्त अवार्ड को उपायुक्त श्री सुशांत गौरव ने जिले वासियों के नाम समर्पित किया।
    जिले के उपायुक्त श्री सुशांत गौरव की कड़ी मेहनत, ईमानदारी से किए गए प्रयास तथा उनकी राष्ट्रहित की सोच ने जिले को यह उपलब्धि दिलवाने में अहं भूमिका निभाई।
    श्री सुशांत गौरव ने मोबाइल संदेश भेजकर जिले के पदाधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि जिले के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी मिलकर ऐसी सफलताओं की आगे भी पुनरावृति करते रहेंगे।
    पुनः उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका है जब झारखंड के किसी जिले को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है।
    बता दें कि पिछले एक वर्ष के अपने कार्यकाल में ही उपायुक्त सुशांत गौरव के प्रयासों से कई बेहतरीन कार्यों को गुमला में धरातल पर उतारा गया है।
    बीते दिनों जिले में हुए कतिपय कार्यों में रागी मिशन को नयी ऊंचाई देना, एनीमिया उन्मूलन, टीबी मुक्त जिला की दिशा में प्रयास, दिव्यांगता पहचान एवं दिव्यांग कल्याण के लिए किये गए कार्य, पुस्तकालय क्रांति, खेल बैंक, शिक्षा क्षेत्र में अवसंरचनात्मक विकास, बांस शिल्पकारों का प्रशिक्षण एवं संवर्धन, ताना भगत समुदाय का बहुआयामी योजनाओं से आच्छादन, जिला से लेकर पंचायतों तक खेलों को बढ़ावा, पंचायतों का डिजिटाइजेशन, महिला स्वयं सहायता समूहों को बहुद्देशीय कार्यों में लगाना, मत्स्य पालन को नए आयाम देना, कृषि क्षेत्र में नवाचारी उपायों को अपनाना आदि।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरनडीह : बिजली विभाग कार्यालय समीप लगी आग , मचा अफरा-तफरी
    Next Article एक्सएलआरआई ने जीता ईएफएमडी ग्लोबल केस राइटिंग कंपीटीशन

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.