आज प्लस टू उच्च विद्यालय फतेहपुर में मॉडल खेल स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास एवं भूमि पूजन नाला विधानसभा के स्थानीय विधायक सह आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के द्वारा किया गया ,उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जिला खेल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, फतेहपुर जिला सचिव परेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो एवं काफी संख्या में तमाम प्रबुद्धजन उपस्थित रहें। मॉडल स्टेडियम का निर्माण हो जाने से खिलाड़ियों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध होंगे ,साथ ही जिला में सभी तरह के खेल इस स्टेडियम में खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा। और जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक पहुंचने में भी सफल होंगे। मौके पर आदर्श विधानसभा अध्यक्ष ने कहा बहुत जल्द +2 स्कूल के चाहरदीवारी को ऊंचाई कर मजबूतीकरण भी कराई जायेगी।