Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त सभी कोषांगों के वरीय, नोडल एवं प्रभारी पदाधिकारी के साथ आहूत समीक्षा बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त सभी कोषांगों के वरीय, नोडल एवं प्रभारी पदाधिकारी के साथ आहूत समीक्षा बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त सभी कोषांगों के वरीय, नोडल एवं प्रभारी पदाधिकारी के साथ आहूत समीक्षा बैठक संपन्न

    निर्वाचन से जुड़े कार्यों को निष्ठापूर्वक करें – जिला निर्वाचन पदाधिकारी*

    स्वीप गतिविधियों को बढ़ाएं – जिला निर्वाचन पदाधिकारी*

    आज दिनांक 09.03.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त गठित सभी कोषांगों के प्रगति की समीक्षा की गई।

    *कोषांगों को कार्यशील करें*

    बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कोषांगवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के योगदान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोषांगों को कार्यशील करें। उन्होंने निर्वाचन कार्य की महत्ता को बताते हुए स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने अपने फोन को चालू रखें, किसी का फोन बंद नहीं होना चाहिए।

    उन्होंने निर्वाचन कार्य के निमित्त मतदान पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रशिक्षण की भी जानकारी ली एवं जल्द से जल्द प्रशिक्षण पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए।

    *वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाएं*

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक के दौरान कहा की जिन बूथों में कम वोटिंग हुआ है, वैसे बूथों में वोट प्रतिशत बढ़ाने हेतु स्वीप एवं अन्य गतिविधियों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करें। इसके अलावा उन्होंने स्वीप के तहत पहाड़िया जनजाति समूह के मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को मार्क करने एवं शत प्रतिशत मतदान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी चुनाव कार्य को तत्परता के साथ करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

    इसके अलावा बैठक में कोषांग से जुड़े अन्य बिंदुओं पर विमर्श कर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 08 नाला श्रीमती पूनम कच्छप, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 09 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती ममता मरांडी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श् रंजीत कुमार ने बाल कल्याण समिति कार्यालय का औचक निरीक्षण कर ली जानकारी
    Next Article नाला विधानसभा के खिलाड़ियों को मिलेगा अपना प्रतिभा निखारने का सुनहरा मौका,मॉडल खेल स्टेडियम का शिलान्यास आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कर दिया है

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.