Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने निर्माणाधीन कांटाटोली फ्लाईओवर, रांची को लेकर जुडको के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने निर्माणाधीन कांटाटोली फ्लाईओवर, रांची को लेकर जुडको के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने निर्माणाधीन कांटाटोली फ्लाईओवर, रांची को लेकर जुडको के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

    *_मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश_*
    ======================
    *_मुख्यमंत्री का जुडको को निर्देश-हर सप्ताह फ्लाईओवर निर्माण कार्य की दें प्रगति रिपोर्ट_*
    ====================
    *_मुख्यमंत्री ने कांटा टोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा होने तक ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने का दिया निर्देश_*
    ===================
    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने राजधानी रांची में बन रहे कांटाटोली फ्लाईओवर के कार्य प्रगति को लेकर आज जुडको के अधिकारियों तथा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

    *_अब और विलंब नहीं हो_*

    मुख्यमंत्री ने जुडको के अधिकारियों को से कहा कि इस फ्लाईओवर के निर्माण में पहले ही काफी विलंब हो चुका है। ऐसे में और विलंब नहीं हो, इस बाबत कार्य में तेजी लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं ।

    *_हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट समर्पित करें_*

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे कांटाटोली फ्लाईओवर के चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट हर सप्ताह समर्पित करें, ताकि उसकी समीक्षा विस्तृत रूप से हो सके। इससे कार्यों की निगरानी करने में भी सहूलियत होगी और जरूरत पड़ने पर आवश्यक निर्देश भी दिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह फ्लाईओवर राजधानी रांची के ट्रैफिक व्यवस्था के लिए काफी अहमियत रखता है। इसके चालू होने से ट्रैफिक जाम से निजात मिल सकेगी।

    *_इस वर्ष अगस्त तक निर्माण पूरा होने का दिलाया भरोसा_*

    मुख्यमंत्री को जुडको के अधिकारियों ने बताया कि कांटाटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है और इस वर्ष अगस्त तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग में विलंब होने की वजह कांटा टोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। लेकिन, अब तीव्र गति से निर्माण कार्य चल रहा है और अगस्त तक इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा।

    *_मुख्यमंत्री ने 6 मार्च को कांटा टोली और सिरमटोली फ्लाईओवर का किया था निरीक्षण_*

    मुख्यमंत्री ने 6 मार्च को कांटाटोली और सिरमटोली फ्लावर के चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था । उन्होंने यह भी कहा था कि इसके निर्माण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा जाए, ताकि आवागमन में आम लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े ।

    *_इस बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव -सह- प्रबंध निदेशक ,जुडको श्री अरवा राजकमल एवं जुडको के अधिकारी तथा निर्माण कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त समेत अन्य सभी कोषागों के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद
    Next Article नारी तू नारायणी है –रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.