Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के गठित कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ अब तक की गई तैयारियों की हुई समीक्षा
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के गठित कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ अब तक की गई तैयारियों की हुई समीक्षा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के गठित कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ अब तक की गई तैयारियों की हुई समीक्षा

    सभी कोषांगो सक्रिय मोड में अपने कार्यों का निर्वहन करें – जिला निर्वाचन पदाधिकारी*

    85+ आयु के वरिष्ठ मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश*

    निर्वाचन से संबंधित लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करें; कोताही नहीं होनी चाहिए – जिला निर्वाचन पदाधिकारी*

    आज दिनांक 05.03.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त गठित सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ अब तक की गई तैयारियों का समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

    बैठक में समीक्षा के दौरा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर गठित कुल 16 कोषांगों यथा कार्मिक, प्रशिक्षण, सामग्री, वाहन, सूचना तकनीकी, स्वीप, विधि व्यवस्था, ईवीएम वीवीपैट, एमसीसी, निर्वाचन व्यय लेखा, बैलेट पेपर, पोस्टल बैलेट, मीडिया/एमसीएमसी, हेल्पलाइन एवं जनशिकायत, प्रेक्षक, निर्वाचन एवं कर्मियों का कल्याण कोषांग का बारी बारी से समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी कोषांगों को सुचारू रूप से क्रियाशील करने तथा एक्टिव मोड में कार्य करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिनकी प्रतिनियुक्ति कोषांगों में हुई है, वो नियमित रूप से अपने कोषांग में कार्य करना सुनिश्चित करने। निर्वाचन से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है, किसी प्रकार की कोताही नही होनी चाहिए, यह सुनिश्चित करें।

    वहीं इसके अलावा उन्होंने चुनाव के निमित्त मतदान कर्मियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा वैसे मतदान केंद्र जहां मूल भूत सुविधाओं के अलावा रैम्प आदि कार्य अबतक पूर्ण नहीं हुए हैं, उसे अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा.पु.से.), वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री कृष्ण कन्हैया राजहंस, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री गोपाल कृष्ण झा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्तिबाला लकड़ा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमति ममता मरांडी, कोषागार पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार घोष, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पुर्वी विधानसभा में चलाया विकसित भारत- मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान, आम नागरिकों के सुझावों को किया एकत्रित, अभियान में दिखा लोगों का उत्साह।
    Next Article JAMSHEDPUR: जमशेदपुर महानगर एवं जमशेदपुर ग्रामीण की संयुक्त बैठक में भाजपा ने जमशेदपुर संसदीय सीट को बड़े लक्ष्य के साथ जीतने पर बनाई रणनीति, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथों पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का दिया लक्ष्य, कार्यकर्ताओं के दायित्वों का हुआ निर्धारण

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.