Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR: जमशेदपुर महानगर एवं जमशेदपुर ग्रामीण की संयुक्त बैठक में भाजपा ने जमशेदपुर संसदीय सीट को बड़े लक्ष्य के साथ जीतने पर बनाई रणनीति, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथों पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का दिया लक्ष्य, कार्यकर्ताओं के दायित्वों का हुआ निर्धारण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    JAMSHEDPUR: जमशेदपुर महानगर एवं जमशेदपुर ग्रामीण की संयुक्त बैठक में भाजपा ने जमशेदपुर संसदीय सीट को बड़े लक्ष्य के साथ जीतने पर बनाई रणनीति, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथों पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का दिया लक्ष्य, कार्यकर्ताओं के दायित्वों का हुआ निर्धारण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR: जमशेदपुर महानगर एवं जमशेदपुर ग्रामीण की संयुक्त बैठक में भाजपा ने जमशेदपुर संसदीय सीट को बड़े लक्ष्य के साथ जीतने पर बनाई रणनीति, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथों पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का दिया लक्ष्य, कार्यकर्ताओं के दायित्वों का हुआ निर्धारण

    चुनावी रणनीति में भाजपा विपक्ष से आगे

     

     

     

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अगामी लोकसभा चुनाव में अपने तैयारियां को तेज करते हुए जमशेदपुर महानगर एवं जमशेदपुर ग्रामीण की संयुक्त बैठक का आयोजन किया। बिस्टुपुर स्थित चैंबर भवन के सभागार में लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद,

     

     

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जमशेदपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत सैकड़ों वरीय नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर संसदीय सीट पर बड़ी विजय के लिए कई जरूरी निर्देश दिए गए।

     

     

     

    सभी कार्यकर्ताओं को बूथों को मजबूत करने की दिशा में एवं बूथों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने को कहा गया। बैठक के दौरान आसन्न लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में 14 सीटों पर विजयी प्लान तैयार किया गया।

     

     

     

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बूथ सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता बूथ जीता-चुनाव जीता के ध्येय के साथ कार्य करें। बाबूलाल मरांडी ने नेताओं व कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में 2019 के चुनावों की तुलना में भाजपा के वोट प्रतिशत में 10 प्रतिशत की वृद्धि करने का आह्वान किया।

     

     

     

     

    उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 में जीत के बाद जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने का काम किया। 2019 की जीत के बाद उनकी आकांक्षाओं को पूर्ण किया। अब 2024 की जीत, भारत को दुनिया का सिरमौर बनाएगा। श्री मरांडी ने कहा कि जनता को झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन की करतूतों पर जागरूक करें। लोकसभा चुनाव के बाद कोल्हान की सभी 14 सीटों पर भाजपा एक बार फिरसे विजयी होगी।

     

     

     

     

    वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा चुनाव में 370 सीटों पर भाजपा की जीत का लक्ष्य निर्धारित किया है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याण कार्यों एवं योजनाओं को जनता के बीच ले जाना है।

     

     

     

    इसके साथ ही, झारखंड की झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की विफलताओं और वादाखिलाफी को जनता के समक्ष रखना है। श्री महतो ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक जाकर पहुंचाना है और बताना है कि यह सभी योजना मोदी जी द्वारा दी जा रही है। महिलाओं को उज्जवला गैस, महिला समूह को दिया जाने वाला अनुदान, किसानों को दिया जाने वाला किसान सम्मन निधि, स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं पर आमजनों को जागरूक करना है।

     

     

     

     

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी कमजोर होगी तो देश कमजोर होगा, जहां भाजपा कमजोर हुई है आज वहां देशविरोधी शक्तियां सक्रिय हैं। डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने राज्य की गठबंधन सरकार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आज झारखंड में बीमार सरकार चल रही है। युवाओं, महिलाओं, मजदूर, किसानों से बड़े वादे करने वाली झामुमो-कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को सिर्फ ठगने का कार्य किया है। ऐसी तानाशाह एवं अकर्मण्य सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है।

     

     

     

     

    उन्होंने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते हुए भाजपा की बड़ी जीत फिरसे सुनिश्चित करेंगे।

     

     

     

    वहीं, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने लोकसभा चुनाव में विजयी सुनिश्चित करने को लेकर लोकसभा स्तर पर दायित्वों का निर्धारण किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जमशेदपुर लोकसभा सीट को बड़े अंतर से जीतने के लिए पूरी तन्मयता से जुटने का आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही सर्वसमावेशी संगठन है। पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या जिनके परिश्रम से भाजपा चुनाव लड़ती है और विजयी प्राप्त करती है।

     

     

     

    प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर पिछली बार के मुकाबले और बड़ी जीत दर्ज करेंगे। जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाली केंद्र सरकार की नीतियों से उत्साह का माहौल है।

     

     

    बैठक के दौरान मंच संचालन पूर्व विधायक एवं जमशेदपुर लोकसभा के सह संयोजक लक्ष्मण टुडू, स्वागत भाषण भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन जमशेदपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव ने किया।

     

    JAMSHEDPUR: जमशेदपुर महानगर एवं जमशेदपुर ग्रामीण की संयुक्त बैठक में भाजपा ने जमशेदपुर संसदीय सीट को बड़े लक्ष्य के साथ जीतने पर बनाई रणनीति कार्यकर्ताओं के दायित्वों का हुआ निर्धारण प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश बूथों पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का दिया लक्ष्य
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के गठित कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ अब तक की गई तैयारियों की हुई समीक्षा
    Next Article कांग्रेस सेवा दल भी आलाकमान को भेजेगी प्रत्याशी का नाम : अरविंद

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.