Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजकीय जनजातीय हिज़ला मेला-2024 का हुआ समापन
    Breaking News झारखंड

    राजकीय जनजातीय हिज़ला मेला-2024 का हुआ समापन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने बताया- हिजला सबके हृदय में जीता है

    राजकीय जनजातीय हिज़ला मेला-2024 का हुआ समापन

    राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव-2024 का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम,आतिशबाजी,घड़ा उतार प्रतियोगिता के साथ हुआ।बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से कमोबेश यह प्रतीत हुआ कि हिजला सबके हृदय में जीता है।

    राजकीय जनजातीय हिजला मेला के सफल आयोजन में जनसहयोग की भूमिका महत्वपूर्ण है। हिजला मेला यहां की संस्कृति की परिचायक है। यह मेला यहां की संस्कृति यहां की आत्मा को संजोए रखने का कार्य कर रही है। उक्त बातें उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा ने हिजला मेला के समापन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि जिस परिकल्पना के साथ 1890 में इस मेले की शुरुआत की गई थी उसे आज तक बरकरार रखा गया है। यह मेला आदिवासी जीवन शैली यहां की संस्कृति को प्रस्तुत करता है। यहां की संस्कृति को मंच प्रदान करने का कार्य यह मेला करता है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि मेले के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थी।आमजनों को परेशानी नहीं हो इस हेतु सुरक्षा के मानकों का विशेष ध्यान रखा गया।कहा कि आने वाले वर्षों में इस मेले को और भी भव्य रूप से आयोजन किया जाएगा।

    लोगों को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि हिजला मेला में संथाल परगना के संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।इस मेले के सफल आयोजन के लिए सभी समिति,पदाधिकारी,कलाकारों, एवं स्थानीय लोगों को धन्यवाद-आभार।कहा कि इस मेले कि ख्याति देश विदेश तक जाए इसके लिए आने वाले वर्षों में और भी भव्य रूप से आयोजन किया जाएगा।मेला में सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल भी लगाए गए थे जिससे लोगों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में आसानी हो रही थी।कहा कि अगले वर्ष एक नयी ऊर्जा के साथ इस मेला का आयोजन और भी भव्य तरीके से किया जाएगा।

    इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जरमुंडी,जामा, मसलिया,काठीकुंड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। मानभूम सांस्कृतिक समिति सरायकेला द्वारा पाईका नृत्य की प्रस्तुति दी गयी।रजत आनंद द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला वर्ग में आदिवासी अखाड़ा-मालभंडारो,अंगिता सोरेन ग्रुप-काठीकुंड, जोहन टुडू-बसमत्ता क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।पुरुष वर्ग में आयनेश टुडू ग्रुप-मसलिया, रामजीत टुडू ग्रुप-बाँसकुली रानेश्वर, देवेश चंद्र हेम्ब्रम जगदीशपुर रानेश्वर क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।

    घड़ा उतार प्रतियोगिता में चांदो पानी दुमका की टीम ने पहले ही प्रयास में घड़ा उतार कर पहला स्थान प्राप्त किया।

    समापन समारोह में अतिथियों द्वारा हिजला मेला से संबंधित स्मारिका का विमोचन किया गया साथ ही इस दौरान डॉ धुनि सोरेन द्वारा लिखी पुस्तक “इंग्लैंड में एक संताल ग्रामीण की एक अप्रत्याशित कहानी” का भी विमोचन किया गया।

    इससे पूर्व पारंपरिक रीति रिवाज से अतिथियों का स्वागत किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचेकनाका में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को असामाजिक तत्वों, संदिग्ध वाहनों, अवैध मादक पदार्थों आदि का सघन जांच करने एवं दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का दिया गया निर्देश
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    राष्ट्रीय जनता संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन

    June 9, 2026

    मानगो स्वर्णरेखा पुल पर टूटी पेड़ की टहनी बनी खतरा, राहगीरों को हो रही परेशानी

    June 9, 2026

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज परेशान, सुविधाओं की बदहाली पर उठे सवाल

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय जनता संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन

    मानगो स्वर्णरेखा पुल पर टूटी पेड़ की टहनी बनी खतरा, राहगीरों को हो रही परेशानी

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज परेशान, सुविधाओं की बदहाली पर उठे सवाल

    यूसीआईएल में ड्यूटी अनुशासन पर सवाल, कर्मचारी-अधिकारियों की मनमानी से कामकाज प्रभावित

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

    कंक्रीट मिक्सिंग ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर, एक घंटे रहा सड़क जाम

    शक्ति ऊर्जा महोत्सव का हुआ आयोजन, अतिथियों ने किया भव्य उद्घाटन।

    जनता दरबार से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश, लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ा गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    जयदा सुवर्णरेखा नदी में जमशेदपुर के डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने शव निकाला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.