Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज zee बिहार-झारखंड की ओर से होटल बीएनआर में आयोजित कांक्लेव “पलाश सशक्त झारखंड” में सम्मिलित हुए
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज zee बिहार-झारखंड की ओर से होटल बीएनआर में आयोजित कांक्लेव “पलाश सशक्त झारखंड” में सम्मिलित हुए

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 24, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज zee बिहार-झारखंड की ओर से होटल बीएनआर में आयोजित कांक्लेव “पलाश सशक्त झारखंड” में सम्मिलित हुए

    *★ झारखंड को आदर्श और विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करना लक्ष्य*

    *★ सखी मंडलों को कर रहे हैं मजबूत*

    समाज के विकास में शिक्षा महत्वपूर्ण कड़ी: चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि विकसित एवं सशक्त समाज के निर्माण में शिक्षा महत्वपूर्ण कड़ी है। हमारी सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरन्तर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।मेरा मानना है कि शिक्षा ही सामाजिक तथा आर्थिक उन्नति का मुख्य मार्ग है। समाज के भीतर शिक्षा का दीप जलता रहे यह हमारा ध्येय है। एक परिवार जब पूर्ण रूप से शिक्षित हो जाता है तो उस परिवार में सदैव रोशनी बनी रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ और बेहतर करने में हमारी सरकार ने कामयाबी की ओर कदम बढ़ाए हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज Zee बिहार-झारखंड की ओर से होटल बीएनआर में आयोजित कांक्लेव “पलाश सशक्त झारखंड” में कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने राज्य के भीतर संचालित 5 हजार प्राइमरी विद्यालयों को बंद करने का कार्य किया था। हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य निरंतर कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति राशि में तीन गुना वृद्धि के साथ-साथ गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना संचालित कर रही है। अब पैसों के अभाव से यहां के बच्चों का पढ़ाई बीच में छूटेगा नहीं।

    *पिछले चार वर्षों में 55 हजार एसएचजी को 8 हजार 247 करोड़ की वित्तीय सहायता दी गई*

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार महिला सखी मंडल के सदस्यों को मजबूत करने के लिए पिछले चार वर्षो में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम मानी जाती है। राज्य की महिलाएं विभिन्न रोजगार से जुड़कर सशक्त और आत्मनिर्भर बने इस निमित्त हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने पिछले 4 वर्षों में राज्य में 55 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 8 हजार 247 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने का कार्य कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसी महिलाएं जो हड़िया दारु बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं उन्हें फूलों झानों आशीर्वाद योजना से जोड़कर सम्मानजनक रोजगार की ओर अग्रसर किया गया है। फूलों झानों आशीर्वाद योजना के तहत अब इन महिलाओं को 50 हजार रुपए तक की सहायता राशि ऋण स्वरूप उपलब्ध कराई जा रही है। हमारा प्रयास है कि ऐसे व्यवसाय से जुड़े महिलाओं को मुख्य धारा में लाकर सम्मान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा समाज को दूषित करता है। अच्छा-अच्छा परिवार नशा से बिगड़ जाता है। हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि हम समाज के विकास में मुख्य धारा से जुड़कर अपनी महत्ती भूमिका निभाएं।

    *एक आदर्श और विकसित राज्य बनाना लक्ष्य*

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार बुनियादी व्यवस्थाओं को मजबूत करते हुए आगे बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सुविधा को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत अब विद्यार्थी, आंदोलनकारी, वृद्धजन, दिव्यांग अपने गंतव्य तक का सफर मुफ्त में कर सकेंगे। यातायात की सुविधा को बढ़ाना बहुत आवश्यक है। मेरा मानना है कि यातायात की सुविधा सरल और सुलभ होगी तभी ग्रामीण तथा शहरी सभी क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि आएगी।

    *छोटे-बड़े सभी किसानों के खेतों में पहुंचाएंगे पानी*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार झारखंड के किसानों के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि आने वाले दिनों में छोटे-बड़े सभी वर्ग के किसान भाइयों के खेतों तक सिंचाई हेतु पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाई जाए। सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर करने के उद्देश्य से पिछले दिनों संताल, पलामू तथा कोल्हान प्रमंडल में पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निजी उद्योग संस्थानों में 75 प्रतिशत नियुक्तियां स्थानीय लोगों का हो इस निमित्त कानून बनाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि यहां के खनिज-संपदाओं का उपयोग राज्य के विकास में सत प्रतिशत लगे इस लक्ष्य के साथ नीति निर्धारण की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग पिछले डेढ़ सौ वर्षो से झारखंड की खनिज संपदाओं का उपयोग दूसरे राज्यों के लोगों ने किया है। यहां के आदिवासी और मूलवासी लोगों को यहां की खनिज संपदाओं का लाभ से दूर रखा गया है। यहां की खनिज संपदाओं का उपयोग राज्य के विकास में की जाए इस उद्देश्य के साथ हमारी सरकार आगे बढ़ रही है।

    *रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराना प्राथमिकता*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार शुरुआती दिनों से ही रोटी, कपड़ा और मकान की आवश्यकता को पूरा करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। वर्तमान सरकार के गठन के तुरंत बाद देश और दुनिया में कोरोना संक्रमण का प्रभाव रहा। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण काल में हमारी सरकार ने बेहतर मैनेजमेंट का उदाहरण देश के सामने रखा। राज्य की जनता के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों को भी बचाने का कार्य किया गया। प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन जैसी विपरीत स्थिति में भी रेल मार्ग, सड़क मार्ग तथा हवाई मार्ग के माध्यम से वापस उनके घरों तक पहुंचाया गया। हमारी सरकार ने लोगों के घरों तक राशन पहुंचाने का काम किया ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा नही रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार के साथ-साथ लोगों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहीद पत्रकारों को समर्पित होगा ‘राष्ट्र संवाद’ का रजत जयंती समारोह
    Next Article बहरागोड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ मोबाइल विस्फोट

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 9, 2026

    जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन साइबर क्लीन, तीन शातिर ठग गिरफ्तार

    June 9, 2026

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन साइबर क्लीन, तीन शातिर ठग गिरफ्तार

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    महुआ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

    चांडिल में बड़ा हादसा: स्वर्णरेखा नदी में डूबा जमशेदपुर का युवक, तलाश जारी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.