Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के पलासबनी पंचायत में 24 फरवरी को लगेगा राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर के पलासबनी पंचायत में 24 फरवरी को लगेगा राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के पलासबनी पंचायत में 24 फरवरी को लगेगा राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर

    झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर एवम जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम के तत्त्वाधान में 24 फरवरी 2024 को जमशेदपुर सदर प्रखंड के पलासबनी पंचायत में आदिम जनजाति और सरकारी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश जमशेदपुर श्री अनिल कुमार मिश्रा, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, झालसा के डिप्टी सेक्रेटरी श्री अभिषेक कुमार , डालसा सचिव श्री नितीश निलेश सांगा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल , रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी व जिला स्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

    निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल पर आंगतुकों के बैठने की व्यवस्था, रूट चार्ट, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, आवश्यकतानुरूप बेरिकेडिंग आदि की समीक्षा की गई। आदिम जनजाति समूह को लक्षित कर आयोजित किए जा रहे इस शिविर में लगभग 4000 लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले के वरीय पदाधिकारियों ने सभी तैयारियों को ससमय मूर्त रूप देने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

    24 फरवरी को आयोजित इस राज्य स्तरीय मेगा शिविर में झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजित नारायण प्रसाद के साथ साथ झारखंड उच्च न्यायालय के अन्य न्यायधीश गण भी उपस्थित रहेंगे

    । मौके पर निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला व सत्र न्यायधीश जमशेदपुर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मेगा कैम्प में बड़ी संख्या में शामिल होकर लाभ उठाएं और अपने कानूनी अधिकारों से अवगत हों। साथ ही सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। वहीं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बताया कि इस मेगा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मत्स्य, पशुपालन, कल्याण, समाज कल्याण, ऊर्जा, पेयजल एवं स्वच्छता, श्रम, सामाजिक सुरक्षा, वन विभाग, आपूर्ति विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा लगभग 20 स्टॉल लगाए जायेंगे, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Next Article JAMSHEDPUR: सूर्यमंदिर परिसर में श्रीराम कथा के प्रथम दिन श्रीराम कथा महिमा एवं गुरु महिमा से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, पूरा क्षेत्र हुआ भक्तिमय, पंडित गौरांगी गौरी ने कथा में किया वर्णन

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.