Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार की जानलेवा महंगाई और बेरोजगारी से गांव गांव में त्राहिमाम की स्थिति है : आनन्द बिहारी दुबे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मोदी सरकार की जानलेवा महंगाई और बेरोजगारी से गांव गांव में त्राहिमाम की स्थिति है : आनन्द बिहारी दुबे

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी सरकार की जानलेवा महंगाई और बेरोजगारी से गांव गांव में त्राहिमाम की स्थिति है : आनन्द बिहारी दुबे

    गुडाबांदा : जिला कांग्रेस के दिशानिर्देश पर गुडाबांदा प्रखण्ड कांग्रेस के तत्वावधान में नुक्कड सभा का आयोजन मुराकाटी बाजार में प्रखण्ड अध्यक्ष फटीक चन्द्र महतो के अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
    नुक्कड सभा को मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि गांव गांव में कांग्रेस पार्टी नुक्कड सभा के माध्यम से बहुत सारे बातों को रखने के लिए आई है। मोदी जी की सरकार जब से आई है, तब से महंगाई का बोझ आम जनता पर डाल रही है, दैनिक उपभोग की आनाज, तेल, मशाल, दुध, आलू, प्याज तक गांव के आम नागरिक के रसोई पर भारी पड रही है। केन्द्र सरकार के कारण क्रय शक्ति कमजोर हो गई है। सेना के बहाली को चार साल का करके नौजवानों की भविष्य को अंधकार में एवं बर्बाद कर दिया। आज व्यापारी वर्ग जो लघु और माध्यम है उनका व्यवसाय त्राहि माम कर रहा है।
    मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी ने कहा है कि गैस 450 से बढा कर 942 रू कर दिया, खाद्य पदार्थ पर जीएसटी लगा दिया, सरकारी उपक्रमों को औने पौने दामों में अपने मित्रों को बेच दिया। रेलवे की वैकेंसी को रोक दिया, बैंक को आपस में मर्ज कर वहां पर रोजगार को खत्म कर दिया।
    घाटशिला विधान सभा प्रभारी देबु चटर्जी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य इतना महंगा हो गया कि आम लोग उसके लाभ उठाने से लगातार वंचित हो रहे हैं। पढ़ाई के क्षेत्र को चार गुना से लेकर 10 गुना तक महंगा बना दिया, यही है नरेंद्र मोदी मॉडल और भाजपा का मॉडल इसका बहिष्कार आम जनता को बड़े पैमाने पर करने की जरूरत है। 2024 में लोकसभा चुनाव अब हमारे सर पर आ चुका है । अब आम जनता को जगाने की जरूरत है और मोदी जी को मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है, राहुल गांधी जी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अंतर्गत महिलाओं को न्याय दिलाने की बात, सामाजिक समरसता की बात, किसानों के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ न्याय दिलाने का लगातार मांग कर रहे हैंव। आज संपूर्ण भारत में लोग लाखों करोड़ों की संख्या में राहुल गांधी जी से जुड़ रहे हैं। अब यह परिवर्तन हम लोगों को भी लाने में साथ देने की आवश्यकता है, नहीं तो भारत काफी कमजोर हो जाएगा, नौजवान का भविष्य चौपट हो जाएगा। जब भारत में मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो 56 लाख करोड का कर्ज देश पर था, आज 176 000 करोड़ का बोझ आ गया है, इससे हमारा देश लगातार कमजोर हुआ है। अब आम जनता और शिक्षित लोगों को इस पर सोचना ही पड़ेगा। लोकतंत्र को मोदी जी के दिशा निर्देश पर लगातार कमजोर किया जा रहा है, ईडी, सीबीआई और अन्य सरकारी संस्थाओं का उपयोग करके लोगों को डराने, धमकाने, जेल में डालने जैसे कुकृत्य को लगातार कराया जा रहा है, यह घोर अन्याय है। यह पाप है, ये सारे अन्याय और पाप मोदी जी के देखरेख में किया जा रहे हैं। झारखंड का आदिवासी परिवार का एक लड़का जो मुख्यमंत्री के रूप में आसीन था, आम जनता के भलाई का काम दिन रात कर रहा था। उसे भी झूठे केस में फंसा कर जेल के भीतर कर दिया है। अब तो मोदी जी के कोप भाजन से आदिवासी और कमजोर लोगों को भी बचना मुश्किल हो गया है।
    वक्ता प्रखण्ड अध्यक्ष फटीक चन्द्र महतो, अतुल गुप्ता ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार के अत्याचार और दमनात्मक रवैया का विरोध किया।
    नुक्कड सभा को सफल बनाने में प्रखण्ड अध्यक्ष फटीक चन्द्र महतो, ठाकुर दास महतो, अंकुर महतो, सहदेव पातर , मानिक कालिंदी, काजल महतो , सचिन महतो, एवं प्रखण्ड पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजुद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंत गाडगे जागृति मंच के द्वारा संत शिरोमणि गाडगे शोभायात्रा से संकल्प महासभा का आयोजन 25 फरवरी से होगा
    Next Article झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.