Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन का आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को ग्राम स्तर तक पहुंचाने के योगदान को मिला सम्मान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन का आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को ग्राम स्तर तक पहुंचाने के योगदान को मिला सम्मान

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 20, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन का आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को ग्राम स्तर तक पहुंचाने के योगदान को मिला सम्मान

    विधायक जमशेदपुर पूर्वी सरयू राय मुख्य अतिथि, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी, सिविल सर्जन समेत अन्य पदाधिकारी हुए शामिल, किया सहिया दीदियों के योगदान की सराहना

    *सभी प्रखंडों की 5 बेस्ट सहिया को किया गया सम्मानित*

    *फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एवं मतदाता जागरूकता में सहयोग की सभी सहियाओं से की गई अपील*

    *फाइलेरिया मुक्त जिला बनाने एवं मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ*

    *हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से और गुब्बारा उड़ाकर लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प*

    ——————————-

    टाउन हॉल सिदगोड़ा में जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन आयोजित हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक जमशेदपुर पूर्वी श्री सरयू राय शामिल हुए। इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू एवं उपाध्यक्ष श्री पंकज सिन्हा, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, अपर उपायुक्त श्री रोहित सिन्हा समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

    कोरोनाकाल के दौरान विषम परिस्थितियों में ग्राम-पंचायत तक वैक्सीनेशन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हो या स्वास्थ्य विभाग के अन्य इंडिकेटर में जिले को राज्य में अग्रणी स्थान पर रखना, अयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी सहिया के योगदान को अतिथियों ने रेखांकित किया तथा उनके कार्यों की प्रशंसा की गई । सहिया सम्मेलन में पूरे जिले की स्वास्थ्य सहिया शामिल हुईं ।

    इस अवसर पर माननीय विधायक जमशेदपुर पूर्वी श्री सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि विवाहित महिला, गर्भवती महिला, किशोरी एवं शिशु की स्वास्थ्य समस्याओं को विभाग से जोड़ने की सहियाएं मुख्य कड़ी हैं। अपने गांव क्षेत्र में किसी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी देना सहिया की जिम्मेवारी रही है जिसका निर्वाहन सभी साहियाओं ने बखूबी निभाया है। जिला के साहियाओं द्वारा किए गए कार्य विश्व पटल पर अपना असर दिखाते हैं और स्वास्थ संबंधित आंकड़े में व्यापक सुधार लाते हैं। सहिया दीदी द्वारा किए गए कार्य से जिला का मानव बल स्वस्थ रहा है जिससे यहां पर किए गए विकास कार्यों की प्रगति में अप्रत्यक्ष तौर पर सहयोग मिला है। आगे भी सभी सहिया दीदी के लिए संरचना के रूप में और सुविधा के रूप में सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने जिला प्रशासन और साहियाओं के बीच स्थापित समन्वय की तारीफ की और आगे भी इसे बरकरार रखने की बात कही।

    जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने उपस्थित सभी सहियाओं से कहा कि आपके योगदान से समाज स्वस्थ रहता है और आने वाली पीढ़ी भी आपके निरंतर प्रयास से ही स्वस्थ रहेगी। उन्होंने कहा कि गांव में गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच तथा गर्भावस्था के दौरान खान-पान एवं सावधानियां के प्रति जागरूक करना तथा संस्थागत प्रसव के लिए उन्हें प्रेरित करना और समय पर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर प्रसव करने का कार्य साहियाओं द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया है। किसी रोग से संबंधित अभियान में आपकी तत्परता तथा सहभागिता उल्लेखनीय रही है। आपके इन कार्यों में जिला प्रशासन सदैव आपके सहयोग के लिए आपके साथ रहेगा। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में भी आपके द्वारा किए गए कार्य प्रगति सराहनीय रही है, आगे भी इस गति को बरकरार रखें यह अपेक्षित है।

    जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती बारी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। घर के कार्यों को जिस तरीके से वो संभालती हैं उसी तरह से समाज की सेवा भी सराहनीय रूप से कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में व्याप्त कुरीतियों पर अंकुश लगाने का कार्य भी वृहद स्तर पर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि साहियाओं द्वारा बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आई हैं जिसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं।

    उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि अपने पोलियो खुराक से लेकर कोविड टीकाकरण अभियान तक सहिया दीदी की तत्परता और सेवा की अनुभूति उन्होंने की जिसके वे कृतज्ञ मन से शुक्रगुजार हैं। जिला में भी फिलहाल में आयोजित डेंगू उन्मुलन आभियान में लार्वा कलेक्शन और मिशन इंद्रधनुष में भी उनका योगदान काफी सराहनीय रहा जिसके कारण जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है। अभी क्रियान्वित किए जा रहे टीबी उन्मूलन अभियान और एमडीए के तहत फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में भी उसी स्तर की सक्रियता बरकरार रखने की बात कही।

    सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत ने कहा कि साहिया दीदी द्वारा किए गए कार्य को वे सैल्यूट करते हैं। साहियाओं ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका पूरी तन्मयता के साथ निभाती आई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग साहियाओं के लिए किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

    मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले के प्रत्येक प्रखंड की 5 सहियाओं को प्रमाण पत्र के साथ उपहार से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक हाकिम प्रधान ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोडाम प्रखण्ड में स्वर्गीय राम लाल महतो जी के शहीद स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
    Next Article पूर्व की रघुवर सरकार की उज्जवला दीदी योजना की प्रदेश उपाध्यक्ष सह भाजपा नेत्री विथिका झा ने की तारीफ , वर्तमान सरकार को घेरा

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.