Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के साथ मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित बैठक की
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के साथ मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित बैठक की

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के साथ मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित बैठक की

    बैठक में उपायुक्त ने कहा कि 50 साल से अधिक आयु की महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति के पुरुषों को पेंशन योजना से लाभान्वित करने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है।इस हेतु 20 फरवरी से 22 फरवरी 2024 तक कैम्प लगाकर सभी पंचायतों से आवेदन प्राप्त किये जायेंगे।निदेश दिया कि सभी कैम्प पर पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति की जाय ताकि आवेदनों का ऑनलाइन एंट्री ऑन द स्पॉट किया जा सके।साथ ही सभी आवेदकों को आवेदन जमा करने के उपरांत पावती रशीद निश्चित रूप से उपलब्ध कराएं ताकि भविष्य में उनके आवेदन की ट्रैकिंग की जा सके।

    उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर प्राप्त आवेदनों का सत्यापन मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा किया जाएगा एवं शहरी क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी एवं पूर्व वार्ड पार्षद आवेदन का सत्यापन करेंगे।प्रखंड के वरीय पदाधिकारी अपने अपने प्रखंड के पंचायतों का निरीक्षण करेंगे।वैसे लाभुक जिनका बैंक खाता नहीं है वैसे लाभुकों का बैंक खाता खुलवाने का कार्य बीडीओ सुनिश्चित करेंगे।

    उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति के पुरुषों का अगर जाति प्रमाण पत्र नहीं है तो जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु आवेदन पंचायत स्तर पर लगे कैम्प के माध्यम से की जाय।कहा कि वैसी महिला जिनके पति को किसी सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त होने का बाद पेंशन मिल रहा हो अथवा वैसे पुरुष जिनकी पत्नी को सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त होने का बाद पेंशन मिल रहा हो वे इस योजना के लाभुक नहीं होंगे।

    इस दौरान उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अबुआ आवास योजना के लाभुकों का शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन करने का निदेश दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई आगामी लोकसभा निर्वाचन संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एसडीएम धालभूम हुए शामिल
    Next Article उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में आज सोमवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना से संबंधित प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया

    Related Posts

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    September 8, 2026

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    September 8, 2026

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    काण्ड्रा में धान लदा पिकअप वैन पलटा, बड़ा हादसा टला

    बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस मना

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    दशमत मार्डी के निधन पर झामुमो ने जताया शोक

    आसंगी चेकडैम से दोनों युवकों के शव बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.