Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई आगामी लोकसभा निर्वाचन संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एसडीएम धालभूम हुए शामिल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई आगामी लोकसभा निर्वाचन संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एसडीएम धालभूम हुए शामिल

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई आगामी लोकसभा निर्वाचन संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एसडीएम धालभूम हुए शामिल

    *सभी कोषांगो के नोडल एवं प्रभारी पदाधिकारी, ईआरओ, एईआरओ, डीएसपी, थाना प्रभारी रहे उपस्थित*

    *विभिन्न कोषांगों के कार्य प्रगति की समीक्षा कर कोषांगों की गतिविधियां तेज करने का दिया गया निर्देश*
    —————————-

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा निर्वाचन के निमित्त गठित विभिन्न कोषांगो के कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत की गई । बैठक मे वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा शामिल हुए ।

    *कार्ययोजना बनाकर कार्य करें कोषांग, कार्य प्रगति का नियमित अनुश्रवण करें नोडल… जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त*

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन-जिन कार्यालयों द्वारा अपने कर्मियों की सूची नहीं कार्मिक कोषांग को अबतक उपलब्ध नहीं कराई गई है वे 20 फरवरी तक उपलब्ध करायें अन्यथा कार्यालय प्रधान की जबावदेही तय की जाएगी । उन्होने सभी कोषंगों को कार्ययोजना बनाते हुए कार्य करने तथा कोषांगों की गतिविधियां में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होने सभी कोषांगों के नोडल को प्रत्येक दो दिन में कार्यप्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया।

    सभी ईआरओ, एईआरओ, डीएसपी एवं थाना प्रभारी को क्रिटिकल पॉकेट्स का पुन: भौतिक सत्यापन किए जाने का निर्देश दिया गया । बैठक में क्रिटिकल और नन क्रिटिकल बूथ की संख्या, मतदान केन्द्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन, सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का प्रशिक्षण, शैडो थाना चिन्हित किए जाने, मानव बल का आकलन, पोस्टल बैलेट का आकलन, प्रशिक्षण कार्यक्रम की अधतन स्थिति, चुनाव कार्य में प्रयुक्त होने वाले वाहनों का आकलन, ईवीएम वीवीपैट का डेमॉन्स्ट्रेशन कार्यक्रम समेत अन्य कोषांगों के दायित्व आदि बिदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा एवम समीक्षा की गई।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत सभी चुनावी प्रक्रियाओं को साफ-स्वच्छ, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर संपन्न कराने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी से अपेक्षा की जाती है कि उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंच मार्ग, मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, चुनावी प्रबंधन, मतदान प्रक्रिया, ईवीएम, वीवीपैट की कार्य प्रणाली, आदर्श आचार संहिता, कोषांगों की भूमिका, सुदृढ़ कानून व्यवस्था के आदि का ज्ञान रहे। उन्होने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को मतदान केन्द्रों तक पहुंच मार्ग व मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता में कोई कमी हो जिससे सुगमतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने में बाधा उत्पन्न हो सकती है उसे ससमय दुरुस्त कराने का निर्देश दिया ।

    *अंतर्राज्यीय चेकनाका पर रखें विशेष निगरानी, जल्द अंतर्जिला चेकनाका होंगे क्रियाशील… वरीय पुलिस अधीक्षक*

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब, पैसा, ड्रग्स या अन्य फ्रीबिज के उपयोग पर विशेष निगरानी हेतु अंतर्राज्यीय चेकनाकाओं पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को सजग होकर कार्य करने का निर्देश दिया । वर्तमान में 10 अंतर्राज्यीय चेकनाका कार्यरत हैं, उन्होने बताया कि जल्द ही अंतर्जिला चेकनाका भी क्रियाशील कर दिए जाएंगे। चुनाव को निष्पक्ष एवं बाधारहित संपन्न कराने को लेकर विभिन्न स्तर पर विशेष निगरानी पर बल दिया । व्यय संबंधी संवेदनशील पॉकेट (Expenditure Sensitive Pocket) को लेकर उन्होने सभी पुलिस पदाधिकारियों को चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप कार्रवाई का निर्देश दिया ।

    *मतदाता जागरूकता को लेकर 21 फरवरी को पूरे जिले में होगा वृहद जागरूकता कार्यक्रम… उप विकास आयुक्त*

    उप विकास आयुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्र में विशेषकर मतदान प्रतिशत कम रहता है जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है । उन्होने इंफॉर्मेशन, मॉटिवेशन एवं फैशिलिटेशन पर बल देते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता हेतु 21 फरवरी को पूरे जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । 50 फीसदी से कम मतदान प्रतिशत वाले पॉकेट को चिन्हित कर मतदाताओं के विश्वास बहाली (Confidence Building) हेतु ईवीएम डेमॉन्स्ट्रेशन, प्रचार प्रसार के विभिन्न माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता लाने के निर्देश दिए।

    बैठक में अपर उपायुक्त श्री रोहित सिन्हा, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्री राजीव रंजन, निदेशक, एन.ई.पी. श्रीमती ज्योत्सना सिंह, विशिष्ट पदाधिकारी अनुभाजन, जमशेदपुर श्री दीपू कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सलमान जफर खिजरी, डीसीएलआर श्री गौतम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleMP: शादी समारोह पर मधुमक्खियों का अटैक, एक दर्जन से ज्यादा मेहमान घायल, दो गंभीर
    Next Article उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के साथ मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित बैठक की

    Related Posts

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    September 8, 2026

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    September 8, 2026

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    काण्ड्रा में धान लदा पिकअप वैन पलटा, बड़ा हादसा टला

    बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस मना

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    दशमत मार्डी के निधन पर झामुमो ने जताया शोक

    आसंगी चेकडैम से दोनों युवकों के शव बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.