Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने बनमाकड़ी अस्पताल के सभी स्टेक होल्डर के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, कहा- गुड़ाबांदा प्रखंड के ग्रामीणों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ सुविधा मिले
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त ने बनमाकड़ी अस्पताल के सभी स्टेक होल्डर के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, कहा- गुड़ाबांदा प्रखंड के ग्रामीणों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ सुविधा मिले

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने बनमाकड़ी अस्पताल के सभी स्टेक होल्डर के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, कहा- गुड़ाबांदा प्रखंड के ग्रामीणों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ सुविधा मिले

    उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने सिविल सर्जन, बीडीओ गुड़ाबांदा, बनमाकड़ी अस्पताल का संचालन कर रहे विकास भारती संस्था के प्रतिनिधि, एमओआईसी व बीपीएम बहरागोड़ा, डुमरिया, मुसाबनी व अन्य स्टेक होल्डर के साथ बैठक कर अस्पताल के बेहतर संचालन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिये। शनिवार से अस्पताल में शुरू हुई प्रसव की सुविधा पर उपायुक्त ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बहुत कम समय में स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल किया गया है इसके लिए सिविल सर्जन और बीडीओ तथा संचालक के साथ साथ सभी प्रतिनियुक्त चिकित्सक व कर्मी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने अस्पताल में जन्मे पहले बच्चे का नामकरण करते हुए उद्भव नाम रखा है। उपायुक्त द्वारा सीडीपीओ, सुपरवाइजर, एनआरएचएम के बीपीएम, सहिया तथा जेएसएलपीएस के माध्यम से भी लोगों के बीच बनमाकड़ी कल्याण अस्पताल में प्रसव सुविधा शुरू होने की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाने की बात कही। उपायुक्त ने कहा कि थोड़े से प्रयास हों तो बनमाकड़ी को मॉडल अस्पताल बनाया जा सकता है। उन्होंने एएनसी जांच करने पर विशेष बल दिया। बीडीओ गुड़ाबान्दा को सास बहू सम्मेलन करने के सुझाव दिये जिसमें गर्भवती व धात्री महिलाओं एवं बच्चों के उचित खानपान, स्वास्थ पर बात किया जाएगा। जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली 1400 रुपये की सहायता राशि देनी हो या गर्भवती को अस्पताल लाने वाली सहिया को 300 रु की राशि उपायुक्त ने सभी कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश बनमाकड़ी अस्पताल आने वाले मरीजों को दिए। सिविल सर्जन ने बताया कि वैसे तो एम्बुलेंस की सुविधा अस्पताल लाने के लिए है लेकिन अपनी गाड़ी से भी गर्भवती महिला के आने पर उनके साथ आने वाले को 250 रु. देने का प्रावधान है जो इस अस्पताल में लागू कर रहे हैं। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को कैसे और बेहतर किया जा सकता है इसपर विस्तृत चर्चा हुई, सिविल सर्जन द्वारा टीबी जांच के लिए आवश्यक मशीनी उपकरण व अन्य सहयोग उपलब्ध कराने को लेकर आश्वस्त किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने का उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम का प्रयास ला रहा रंग
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अमर वीर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.