Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने शनिवार देर रात मुसाबनी सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का किया अवलोकन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त ने शनिवार देर रात मुसाबनी सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने शनिवार देर रात मुसाबनी सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

    अस्पताल में भर्ती सूर्याबेड़ा के मलेरिया पीड़ितों से मिलीं, गांव में डीडीटी छिड़काव, मच्छरदानी वितरण का निर्देश

    मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत पीडीएस गोदाम, केजीबीवी का औचक निरीक्षण के बाद उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव शनिवार देर रात सीएचसी मुसाबनी का निरीक्षण करने पहुंचीं। मौके पर एमओआईसी, बीपीएम आदि उपस्थित थे। उपायुक्त द्वारा अस्पताल परिसर, वार्ड की साफ सफाई तथा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी ली गयी साथ ही सूर्याबेड़ा के मलेरिया पीड़ितों से मिलकर उनके सेहत में सुधार से अवगत हुईं। गौरतलब है कि तीन दिन पहले सुदूर सूर्याबेडा गांव में मलेरिया के कई मरीज सामने आने पर शुक्रवार को एमओआईसी दल बल के साथ सूर्याबेड़ा पहुंचे थे। गांव में 10 लोग मलेरिया पीड़ित मिले, जांच में पीएफ मलेरिया से सभी प्रभावित पाए गए जो घातक होता है। एम्बुलेंस से सभी को सीएचसी लाकर इलाज किया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मलेरिया के मरीजों का विशेष ध्यान रखने, सही खानपान व उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त के आदेशानुसार मलेरिया प्रभावित सूर्याबेड़ा में डीडीटी का छिड़काव एवं मच्छरदानी का वितरण आज किया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि अगले 10 दिनों तक मलेरिया पीड़ितों को मॉनिटर किया जाएगा, गांव जाकर भी टीम जांच करेगी कि कोई नए मलेरिया पीड़ित तो सामने नहीं आ रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी व अन्य नेताओं ने जेल गए भाजपा नेता व हिंदूवादी नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, कहा- राजनीति से प्रेरित पुलिसिया कार्रवाई में पार्टी अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है
    Next Article ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने का उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम का प्रयास ला रहा रंग

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.