Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा सूर्यधाम में श्रीराम मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ एवं श्री विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यज्ञशाला एवं श्रीराम कथा स्थल का हुआ भूमिपूजन, यज्ञ देवता के जयकारों के साथ यज्ञशाला के ध्वज को किया गया स्थापित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सिदगोड़ा सूर्यधाम में श्रीराम मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ एवं श्री विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यज्ञशाला एवं श्रीराम कथा स्थल का हुआ भूमिपूजन, यज्ञ देवता के जयकारों के साथ यज्ञशाला के ध्वज को किया गया स्थापित

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा सूर्यधाम में श्रीराम मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ एवं श्री विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यज्ञशाला एवं श्रीराम कथा स्थल का हुआ भूमिपूजन, यज्ञ देवता के जयकारों के साथ यज्ञशाला के ध्वज को किया गया स्थापित

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में राम मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ एवं सूर्यधाम में विराजमान माँ दुर्गा, शिव दरबार और श्री राधा-कृष्ण प्रतिमा के पुनर्स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को यज्ञशाला एवं कथास्थल का भूमिपूजन कर ध्वजारोहण किया गया। सूर्यधाम परिसर में बन रहे यगशाला लिए मंदिर के पुजारियों ने पूजा, अर्चना एवं आरती के बाद मंत्रोंच्चारित जल का यज्ञ स्थल पर छिड़काव किया। इस दौरान 20 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित होने वाले 11 दिवसीय अनुष्ठान के निमित्त पुजारियों ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं महासचिव अखिलेश चौधरी व अन्य मुख्यरूप से मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित जनों ने यज्ञ देवता के जयकारों के बीच यज्ञशाला का ध्वज स्थापित किया।

    सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ पर शोभायात्रा, सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा एवं श्री विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के आयोजनों को लेकर कमेटी व्यापक तैयारी कर रही है। कहा कि बनने वाले यज्ञशाला में श्रद्धालुओं के परिक्रमा हेतु उनकी सुविधाओं और सहूलियत का पूरा ध्यान रखा गया है।

    वहीं, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 20 फरवरी को भव्य कलश यात्रा एवं पंचांग- पूजन से 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। जिसमें 21 फरवरी को वेदी पूजन एवं अधिवासन, 22 को श्री विग्रह का विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होगी। 22 फरवरी को भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण होगा।

    मौके पर अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, रूबी झा, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, चंद्रशेखर मिश्रा, बोलटू सरकार, कुमार अभिषेक, रमेश तिवारी समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में जमीन, खनिज, शराब घोटाला के बाद अब मेधा घोटाला, कोर्ट में ईडी के द्वारा 539 पन्नों की रिपोर्ट में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के साथ हुई व्हाट्सएप चैट पर भाजपा हुई हमलावर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा-
    Next Article “शिव गुरु हैं। शिव शाश्वत हैं। शिव आशुतोष हैं। शिव सत्य हैं। शिव सुंदर हैं। शिव वह चेतना है जहाँ से सब कुछ आरम्भ होता है, जहाँ सबका पोषण होता है और जिसमें सब कुछ विलीन हो जाता है”

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.