Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा-अंतरिम बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा-अंतरिम बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 1, 2024Updated:February 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंतरिम बजट का भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया स्वागत, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा-अंतरिम बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य, यह देश के सुनहरे भविष्य निर्माण का बजट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जताया आभार।

    जमशेदपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया। मोदी सरकार के कार्यकाल 2.0 एवं चुनाव से पहले पेश किये गए इस अंतरिम अंतिम बजट का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अंतरिम बजट को विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने की शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। बजट में उच्च शिक्षा के लिए लोन की राशि बढ़ाई गई है जिससे युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी। तीन नये रेलवे इकोनॉमिक कोरिडोर की शुरुआत होने से देश का आर्थिक विकास और तीव्र गति से होगा। इससे लॉजिस्टिक्स क्षमता में सुधार होगी और लागत में भी कमी आयेगी। कहा कि सरकार मध्यम वर्ग के लिए विशेष आवास योजना लायेगी, जिसके तहत किराये के घरों एवं झुग्गी बस्तियों में रहनेवाले लोगों को आवास का लाभ मिल सकेगा। कहा कि 24 करोड़ 80 लाख लोग बहुआयामी गरीबी सूचकांक से बाहर आए हैं, यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है। इसका पैमाना हेल्थ, एजुकेशन और स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग है। आज लोगों को बेहतर सेहत और अच्छी शिक्षा मिल रही है। उद्योगों के विकास के लिये स्टार्टअप के टैक्स स्लैब में एक साल के लिए छूट बढ़ाई गई है। जिससे औद्योगिक क्षेत्र के विकास की गति बढ़ेगी साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर का भी सृजन होगा। इसके अलावा कॉरपोरेट टैक्स घटाकर 22 फीसदी कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।

    *अंतरिम बजट विकास की दिशा को स्पष्ट करने वाला: प्रेम झा*

     

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने अंतरिम बजट को विकास की दिशा को स्पष्ट करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि 11 लाख करोड़ का निवेश सड़क, रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया जा रहा है। इससे बुनियादी विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा। इस निवेश से एक ओर जहां बुनियादी ढांचा तैयार होगा, वहीं रोजगार के अवसर भी बढेंगें। यह बजट 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने वाला बजट है। यह चुनावी साल का लोक लुभावन बजट नहीं है। इसमें युवा, गरीब, महिला, किसान, मध्यमवर्ग सहित समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यह बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की ओर अग्रसर करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गए अंतरिम बजट का भाजपा ने किया स्वागत
    Next Article भारतीय जनता पार्टी बारीडीह मंडल के मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के द्वारा 2024 -2025 के लिए अंतरिम पेस किये जाने पर उन्हे शुभकामनाए देते हुए कहा

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.