
अयोध्या मे अगले 22 जनवरी को पुरुषोत्तम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जामताड़ा जिले के कुण्डहित प्रखंड के सुदूर ग्रामीण कर सेवकों में प्रभु श्री राम के आगमन से उनलोगो मे काफी खुशी व हर्षोल्लास का माहौल देखा गया।मौक़े पर डा. सुनील ठाकुर ने बताया की उस समय दुमका जिला में यानी आज के समय जामताड़ा जिला में सिर्फ अम्बा ओर सटकी मे हमसबो की अगुआई मे भव्य राम मंदिर बनाने हेतु प्रभु श्री राम की शिला पूजन किया गया था।
उस पूजा के लिए हमलोगों को उस समय के सरकार ने हम सभी सनातनियों को काफी समय तक मानसिक प्रताड़ना किया गया।आज के दिन हम सभी के लिए बहुत खुशी ओर सौभाग्य की बात है की 500साल् बाद प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा कल है।हमें बहुत हि सुखद अनुभव हो रहा है,जिसके लिए हमलोग इतना सहे है बहुत जल्द हमे वो देखने को मिलेगा। मौक़े पर कांचन मंडल ने रामलला के लिए स्व-रचित गीत भी सुनाया।मौक़े पर मधुसूदन चक्रवर्ती,बिश्वनाथ घोष,पतित पावन चक्रवर्ती,प्रदीप पैतंडी,कांचन मंडल,कांचन बनर्जी,रबीन बनर्जी,झंटू चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे।

